Xiaomi की मी क्रेडिट सेवा एक बार फिर से लॉन्च, आसानी से मिलेगा पर्सनल लोन

Xiaomi Mi Credit Personal Loan Service: शाओमी ने Mi Pay के बाद भारत में एक बार फिर से मी क्रेडिट पर्सनल लोन सर्विस को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2019 16:07 IST
ख़ास बातें
  • मी क्रेडिट पर्सनल लोन सर्विस के बारे में जानें
  • Mi Credit App को पहले KreditBee के साथ साझेदारी में उतारा गया था
  • पेपरलेस केवाईसी के साथ आता है Mi Credit

Xiaomi Mi Credit Personal Loan Service: शाओमी की मी क्रेडिट सेवा एक बार फिर से लॉन्च

Xiaomi Mi Credit Personal Loan Service: शाओमी ने भारत में एक बार फिर से मी क्रेडिट पर्सनल लोन सर्विस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि मी क्रेडिट युवा प्रोफेशनल के लिए पहली पर्सनल लोन डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस है। इसका उद्देश्य 100 प्रतिशत डिजिटल अप्रोच के साथ पूरे प्रोसेस को तेज और अधिक सुविधाजनक बनाना है। गौर करने वाली बात यह है कि Xiaomi का कहना है कि Mi Credit सर्विस का सभी वित्तीय डेटा एन्क्रिप्टेड और लोकली स्टोर होता है।

मी क्रेडिट सर्विस के लिए कंपनी ने Aditya Birla Finance Limited, मनी व्यू, अर्लीसैलरी, जेस्टमनी (Zestmoney) और CreditVidya समेत अन्य फिनटेक ब्रांड और एनबीएफसी के साथ हाथ मिलाया है। शाओमी का दावा है कि Mi Credit रियल-टाइम अप्रूवल के साथ लोन हासिल करने के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस को आसान बनाता है।
Advertisement

लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको आवश्यक पहचान दस्तावेज और सेल्फी को अपलोड करना होगा, इसके अलावा लोने के लिए आवेदन करने के पीछा का कारण भी बताना होगा। Xiaomi का कहना है कि Mi Credit का एक प्रमुख लाभ यह भी है कि ये पेपरलेस केवाईसी के साथ आता है और लोन देशभर के सभी प्रमुख बैंक में क्रेडिट हो जाता है। कंपनी का कहना है कि मी क्रेडिट कम ब्याज दर पर हाई लोन अमाउंट ऑफर करता है।

Mi Credit ऐप Xiaomi के फोन पर पहले से इंस्टॉल आएगा, ऐप को प्ले स्टोर या इन-हाउस गेट ऐप से भी डाउनलोड किया जा सकता है। याद करा दें कि मी क्रेडिट प्लेटफॉर्म को पिछले साल इंस्टेंट पर्सनल लोन प्लेटफॉर्म KreditBee के साथ पार्टनरशिप करके भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Credit, Xiaomi Mi Credit
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.