Whatsapp इन स्‍मार्टफोन्‍स में 24 अक्टूबर से चलना हो जाएगा बंद, आपका फोन तो नहीं है लिस्ट में!

Whatsapp Android Support : जो भी स्‍मार्टफोन्‍स एंड्रॉयड 5.0 वर्जन से पहले के ओएस पर चल रहें हैं, उन पर वॉट्सऐप की सर्विस काम नहीं करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 12:17 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप का एंड्रॉयड सपोर्ट कई स्‍मार्टफोन्‍स के लिए हो रहा बंद
  • एंड्रॉयड 5.0 वर्जन से पहले के ओएस पर काम नहीं करेगा वॉट्सऐप
  • 24 अक्टूबर से चलना हो जाएगा बंद

Whatsapp के मुताबिक, अभी उसका ऐप एंड्रॉयड OS 4.1 और उससे बाद वाले ओएस पर चल रहा है।

Whatsapp Android Support : पॉपुलर मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप (Whatsapp) के भारत में करोड़ों यूजर्स हैं। लोगों की सहूलियत और सिक्‍योरिटी के लिए मेटा का यह ऐप समय-समय पर नए अपडेट पेश करता है। आप जिस स्‍मार्टफोन पर वॉट्सऐप चलाते हैं, वह एक ऑपरेटिंग सिस्‍टम (OS) पर काम करता है। वॉट्सऐप ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में वह सिर्फ एंड्रॉयड 5.0 वर्जन या उससे बाद के ओएस को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि जो भी स्‍मार्टफोन्‍स एंड्रॉयड 5.0 वर्जन से पहले के ओएस पर चल रहें हैं, उन पर वॉट्सऐप की सर्विस काम नहीं करेगी। क्‍या आपका फोन भी इस लिस्‍ट में है? आइए जानते हैं।  

Whatsapp के मुताबिक, अभी उसका ऐप एंड्रॉयड OS 4.1 और उससे बाद वाले ओएस पर चल रहा है। iPhone iOS 12 और नए वर्जन पर भी यह सपोर्ट करता है। साथ ही KaiOS 2.5.0 और उससे बाद वाले ओएस यानी JioPhone और JioPhone 2 पर वॉट्सऐप काम करता है। 24 अक्टूबर 2023 से इसमें बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए हैं।

Whatsapp सिर्फ उन एंड्रॉयड डिवाइसेज पर काम करेगा, जो 5.0 और उससे लेटेस्‍ट एंड्रॉयड पर चलती हैं। अभी भी मार्केट में ऐसी डिवाइसेज हैं, जो एंड्रॉयड 5.0 से पुराने ओएस पर काम कर रही हैं। इनमें विशेषतौर पर  Samsung Galaxy S2, Motorola Xoom, HTC Desire HD, Sony Ericsson Xperia Arc3 जैसे स्‍मार्टफोन शामिल हैं। अगर आप भी अपने फोन का एंड्रायॅड वर्जन चेक करना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं। फोन की सेटिंग्‍स में जाएं। वहां About Phone पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपको फोन से जुड़ी डिटेल नजर आएगी। इसमें ओएस वर्जन की जानकारी भी होती है। 

Whatsapp से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो हाल में इसने वॉट्सऐप चैनल (WhatsApp channel) के नाम से नया फीचर पेश किया है। WhatsApp channels में यूजर किसी सिलेब्रिटी या कम्युनिटी या ग्रुप को फॉलो कर सकता है। यानी दुनिया की जानी-मानी हस्तियां यहां मौजूद होंगी। साथ ही कई तरह के प्लेटफॉर्म हैंडल भी यूजर को उपलब्ध होंगे जैसे न्यूज, सिनेमा, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी आदि। यानी आपका पसंदीदा विषय वाला चैनल आप फॉलो कर सकेंगे और उससे जुड़ी नई-नई जानकारी आपको मिलती रहेगी। Meta ने इस फीचर को दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में लॉन्च किया है। इसमें भारत भी शामिल है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.