WhatsApp Valentine's Day Sticker Packs: कैसे डाउनलोड करें खूबसूरत स्टिकर्स, जानें सब कुछ

Android और iOS दोनों मोबाइल फोन के लिए वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक (Valentine's Day Sticker Packs) प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2023 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Android और iOS दोनों में मिलते हैं Valentine's Day Sticker Packs
  • Sticker.ly है स्टिकर्स के लिए सबसे पॉपुलर ऐप्स में से एक
  • iOS में किसी भी प्राप्त स्टिकर पर लॉन्ग प्रेस करके जोड़ सकते हैं स्टिकर
WhatsApp Valentine's Day Stickers Pack: व्हाट्सऐप हर बड़े उपलक्ष्य पर स्पेशल स्टिकर पैक रिलीज करता है। आज दुनिया वैलेंटाइन डे मना रही है और व्हाट्सऐप ने इस खास मौके पर एक खास स्टिकर पैक उपलब्ध कराया है, जिसे व्हाट्सऐप यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर इ्ंस्टॉल कर सकते हैं और अपने पार्टनर को भेज सकते हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि अपने फोन पर वैलेंटाइन डे स्टिकर (Valentine's Day Stickers) कैसे प्राप्त करें, तो हमने आपके लिए आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड तैयार की है। Android और iOS दोनों मोबाइल फोन के लिए वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
 

एंड्रॉयड फोन पर वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक इंस्टॉल करने का तरीका:

WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति के चैट बॉक्स को खोलें, जिन्हें आप स्टिकर भेजना चाहते हैं। टेक्स्ट बॉक्स में मौजूद स्माइली (emoji) आइकन पर टैप करें।

इस पर टैप करने के बाद आपको नीचे GIF ऑप्शन के दाईं ओर स्टिकर आइकन दिखाई देगा।

जैसे ही आप आइकन पर क्लिक करते हैं, आपको आपके उपलब्ध सभी स्टिकर्स दिखाई देंगे।
Advertisement

यहां आपको नया वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक जोड़ना होगा, जिसके लिए आपको नीचे दाईं ओर एक '+' बटन दिखाई देगा, आपको उस बटन पर टैप करना है। अब आपके पास सभी स्टिकर पैक है, लेकिन Valentine's Day Stickers Pack के लिए आपको सबसे नीचे स्क्रॉल करना है और 'Discover sticker apps' पर टैप करना है। 

ऐसा करने से आप Google Play Store पर आ जाएंगे, जहां आपको सबसे ऊपर 'Sticker.ly' ऐप को इंस्टॉल करना है।
Advertisement

ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल होने के बाद आपको फिर इसे खोलना है और Google या Facebook अकाउंट के जरिए साइनअप या साइनइन करना है। अंदर आने के बाद आपको सबसे ऊपर कई Valentine's Day स्टिकर पैक्स दिखाई देंगे। आपको अपना पसंदीदा वैलेंटाइन डे पैक चुनना है और पैक के नाम के पास मौजूद 'Add' बटन पर टैप करना है।
Advertisement

ऐसे करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इस पैक को अपने WhatsApp पर जोड़ना चाहते हैं, तो आपको एक बार फिर 'Add' पर टैप करना है। ऐसे करने से आपके व्हाट्सऐप के अंदर सभी स्टिकर पैक में एक यह नया पैक भी जुड़ जाएगा।
 

आईओएस पर वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक इंस्टॉल करने का तरीका:

iOS यूजर्स ऐप स्टोर से थर्ड-पार्टी WhatsApp Sticker ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं, जिनमें Sticker.ly, Sticker Maker + Stickers, Stickles और Wsticker for chat शामिल हैं। ये ऐप फ्री में उपलब्ध हैं और वेलेंटाइन थीम पर कई स्टिकर पैक से लैस हैं।
Advertisement

इसके अलावा, आप यह भी कर सकते हैं कि जब भी आपको वैलेंटाइन डे का स्टिकर मिले, उसे अपने 'Favourite' कलेक्शन में जोड़ें। इसके लिए स्टिकर पर देर तक प्रेस करें और स्टार ऑप्शन पर टैप करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.