व्हाट्सऐप से आप कर पाएंगे वीडियो कॉल, जानकारी हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2015 11:34 IST
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर 2015 में इसके एक्टिव उपयोगकर्ताओं की संख्या 90 करोड़ पार कर चुकी थी। इस ऐप को यूज़र मैसेजिंग और वॉयस कॉल के लिए करते हैं, लेकिन वीडियो कॉलिंग फ़ीचर नहीं मौजूद होने के कारण यह हैंगआउट्स और स्काइप जैसे ऐप से पिछड़ता हुआ नज़र आता है।

अब एक रिपोर्ट सामने आई है जो इस ओर इशारा करती है कि व्हाट्सऐप में जल्द ही वीडियो कॉल सपोर्ट मुहैया कराई जाएगी। जर्मनी की एक वेबसाइट ने व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं जो कथित तौर पर वीडियो कॉल के हैं।

इन स्क्रीनशॉट के आधार पर कहा जा सकता है कि व्हाट्सऐप के वीडियो कॉल फ़ीचर का इंटरफेस बहुत हद वॉयस कॉल सपोर्ट के इंटरफेस जैसा ही है। इंटरफेस पर हरे रंग के टैब ज़्यादा नज़र आ रहे हैं। स्क्रीनशॉट में यह भी दिख रहा है कि यूज़र को म्यूट करने का विकल्प मिलेगा और वीडियो कॉल के दौरान कैमरा भी स्विच किया जा सकेगा।

वेबसाइट के मुताबिक, व्हाट्सऐप के 2.12.16.2 आईओएस वर्ज़न को आंतरिक तौर पर टेस्ट किया जा रहा है। इस वर्ज़न में ही कथित तौर पर वीडियो कॉल सपोर्ट मौजूद है। जानकारी दी गई है कि वीडियो कॉल को टेस्टिंग डेवलपर और बीटा टेस्टर द्वारा भी की जा रही है। अब तक वीडियो कॉल सपोर्ट को लेकर व्हाट्स ऐप की ओर से तो कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अगले साल की शुरुआत में रोलआउट किया जाएगा।

वीडियो कॉल के अलावा व्हाट्स ऐप द्वारा मल्टी-टैब यूज़र इंटरफेस को भी टेस्ट किया जा रहा है। यह यूआई यूज़र को एक चैट टैब से दूसरे चैट टैब में सीधे जाने की इज़ाजत देगा, बिना ऐप के होम चैट स्क्रीन पर लौटे हुए। व्हाट्सऐप के मल्टी-टैब सपोर्ट के बारे में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है।

याद दिला दें कि व्हाट्स ऐप ने एंड्रॉयड यूज़र के लिए इस साल मार्च महीने में वॉयस कॉल सपोर्ट रोल आउट करना शुरू किया था। हम वीडियो कॉल सपोर्ट को अगले साल इसी महीने के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। ज्ञात हो कि व्हाट्स ऐप की मालिक कंपनी फेसबुक के मैसेंजर ऐप में वीडियो कॉल फ़ीचर पहले से ही मौजूद है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.