WhatsApp ला रहा अनोखा फीचर, बिना डाटा डिलीट किए कर पाएंगे लॉगआउट

WhatsApp जल्द ही यूजर्स को ऐप को अनइंस्टॉल किए बिना या अपनी चैट हिस्ट्री को डिलीट किए बिना ऐप छोड़ने की अनुमति दे सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2025 11:43 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp जल्द ही यूजर्स को नया फीचर प्रदान करने वाला है।
  • WhatsApp यूजर्स को बिना डाटा डिलीट किए लॉगआउट करने की सुविधा देता है।
  • WhatsApp पर लॉगआउट फीचर से यूजर्स को 3 अलग-अलग ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp पर नया फीचर मिलने वाला है।

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

WhatsApp जल्द ही यूजर्स को ऐप को अनइंस्टॉल किए बिना या अपनी चैट हिस्ट्री को डिलीट किए बिना ऐप छोड़ने की अनुमति दे सकता है। हाल ही में बीटा रिलीज में सामने आई जानकारी के अनुसार, इस फीचर से यूजर्स को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कैसे और कब करना है, इस पर ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए मददगार साबित होगा जो कि डिजिटल ब्रेक लेना चाहते हैं या कई अकाउंट के बीच स्विच करना चाहते हैं। वर्तमान में अगर यूजर्स को अकाउंट से लॉगआउट करना है तो उन्हें अकाउंट डिलीट करना होगा, लेकिन अब यह बदलने वाला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर असेंबलडिबग के साथ एंड्रॉयड ऑथोरिटी की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के नए बीटा वर्जन (v2.25.17.37) में लॉगआउट फंक्शन का पता चला है जो कि प्लेटफॉर्म के लिए यह पहली बार है। वर्तमान में इस फीचर पर काम चल रहा है या टेस्टिंग चल रही है और इसे ऐप के सेटिंग> अकाउंट मीनू में देखा गया था। फिलहाल यह अभी तक आम यूजर्स को नजर नहीं आ रहा है।

WhatsApp पर लॉगआउट फीचर से यूजर्स को तीन अलग-अलग ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसमें पहला "इरेज ऑल डाटा एंड प्रैफरेंसेज" जो कि डिवाइस से पूरी चैट हिस्ट्री और यूजर्स सेटिंग्स को हटा देगा। दूसरा "कीप ऑल डाटा एंड प्रैफरेंसेज" जो कि यूजर्स को सभी चैट, मीडिया फाइल और पर्सनल सेटिंग्स को सेव करते हुए अपने अकाउंट से लॉग आउट करने की सुविधा देता है, जिससे बाद में डाटा खोए बिना उपयोग करना आसान हो जाता है। तीसरा "कैंसल" ऑप्शन बिना किसी बदलाव के लॉगआउट प्रोसेस से बाहर निकल जाता है।

अगर यूजर्स अपने डाटा को सेवल रखते हैं तो वे अपने अकाउंट में फिर से वापस आ सकते हैं और लॉगिन करने पर तुरंत अपने स्टोर मैसेज और फाइल का एक्सेस पा सकते हैं। यह सुविधा वर्तमान में मौजूदा सुविधा से अलग है, जहां यूजर्स अस्थायी तौर पर वॉट्सऐप उपयोग करना बंद करना चाहते हैं तो उन्हें ऐप को अनइंस्टॉल करना होगा या अपने अकाउंट को पूरी तरह से डिलीट करना होगा।
Advertisement

लॉगआउट बटन के आने से वॉट्सऐप अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसा हो गया है, जहां पहले से ही साइन-आउट की सुविधा मिलती है जैसे कि टेलीग्राम या सिग्नल आदि। यह खासतौर पर कई अकाउंट को मैनेजमेंट करने वाले यूजर्स के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है जिन्हें निजी और प्रोफेशनल प्रोफाइल के बीच टॉगल करने की जरूरत होती है। अभी तक Meta की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि यह फीचर कब शुरू होगा। हालांकि, स्टेबल रिलीज का हिस्सा बनने से पहले इसे बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

यूजर्स को डाटा डिलीट किए बिना लॉग आउट करने का ऑप्शन देकर ऐप ज्यादा सुविधाजनक और यूजर्स फ्रेंडली अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। आप चाहे सोशल मीडिया डिटॉक्स का प्रयास कर रहे हों या बस अपनी चैट खोए बिना अकाउंट स्विच करना चाहते हों तो आगामी लॉगआउट फीचर वो सुविधा हो सकती है कि जिसका WhatsApp यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Logout, WhatsApp Features, Meta

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.