WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज

सिक्योरिटी लगाने से पहले वॉट्सऐप यूजर्स को बताता भी है कि चैट में कौन-कौन सी लिमिट लगाई जाएंगीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2026 07:09 IST
ख़ास बातें
  • चैट info स्क्रीन से ही यूजर्स अपनी बातचीत को रेस्ट्रिक्ट कर सकते हैं।
  • एक्टिवेट करने के बाद मैसेंजर उस चैट पर चार तरह की लिमिट लगा देता है।
  • किसी लिंक्ड डिवाइस पर कोई दूसरा व्यक्ति उस चैट को नहीं छेड़ सकता है।

WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया कथित सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। कंपनी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसा चैट सिक्योरिटी फीचर रोलआउट करने वाली है जिसके बाद सिर्फ एक सेटिंग बदल देने से आपकी चैट को आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं पढ़ पाएगा। न ही उस चैट से कोई मीडिया सीधे गैलरी में सेव किया जा सकेगा। कथित तौर पर कंपनी ने बीटा वर्जन में इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं नए सिक्योरिटी फीचर के बारे में। 

WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। WABetaInfo के अनुसार, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए Restricted Chat (via)फीचर लेकर आ रहा है। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर इसे रोल आउट किया जा रहा है। कहा गया है कि फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.39.11 पर आने वाला है। यह फीचर प्राइमरी मोबाइल डिवाइस पर आपके चैट को आप तक ही सीमित कर देता है। यानी किसी लिंक्ड डिवाइस पर कोई दूसरा व्यक्ति उस चैट को नहीं छेड़ सकता है। यहां तक कि AI एजेंट भी उसे नहीं पढ़ पाएगा।  

प्राइमरी डिवाइस पर चैट info स्क्रीन से ही यूजर्स अपनी बातचीत को रेस्ट्रिक्ट कर सकते हैं। सिक्योरिटी लगाने से पहले वॉट्सऐप यूजर्स को बताता भी है कि चैट में कौन-कौन सी लिमिट लगाई जाएंगीं। टॉगल को एक्टिवेट करने के बाद मैसेंजर उस चैट पर चार तरह की लिमिट लगा देता है। लेटेस्ट ऐप वर्जन को इस्तेमाल करने वाले उस चैट को किसी लिंक्ड डिवाइस पर एक्सेस नहीं कर पाएंगे। 

कैसे काम करता है फीचर

  • रेस्ट्रिक्शन लगाने के बाद उस चैट से उस डिवाइस पर मीडिया को सेव नहीं किया जा सकेगा। यानी गैलरी में स्वयं से ही कोई मीडिया सेव नहीं हो पाएगा। 
  • Meta AI का इस्तेमाल कर यूजर उस चैट को एक्सपोर्ट भी नहीं कर पाएगा। 
  • लिंक्ड डिवाइस पर उस चैट को कोई अन्य यूजर एक्सेस नहीं कर पाएगा। 
  • लिंक्ड डिवाइस पर चैट उपलब्ध नहीं होगा और कोई AI एजेंट भी उस चैट को नहीं पढ़ पाएगा। 

हालांकि मैसेज और कॉल तब भी एंड टू एंड एन्क्रिप्ट रहते हैं, चाहे फीचर एक्टिव हो या नहीं हो। फिलहाल इस फीचर को बीटा वर्जन में रोलआउट किया जा रहा है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.