जल्द ही आप लैपटॉप से कर पाएंगे WhatsApp वॉयस या वीडियो कॉल!

कथित रूप से यह फीचर वेब क्लाइंट के लिए ज़ारी किए हाल ही के अपडेट वर्ज़न 2.2043.7 में पाया गया है। फिलहाल यह फीचर बीटा में है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस फीचर को पब्लिक के लिए ज़ारी करने से पहले इस पर टेस्टिंग कर रही है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 12:01 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Web के बीटा के लेटेस्ट अपडेट में दिखा यह फीचर
  • व्हाट्सऐप वेब वीडियो व वॉयस कॉल फिलहाल पब्लिक के लिए नहीं है उपलब्ध
  • रिपोर्ट में साझा किए गए इस फीचर के स्क्रीनशॉट्स

WhatsApp की पेरेंट कंपनी Facebook ने इस फीचर के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है

WhatsApp अपने वेब वर्ज़न पर जल्द ही वॉयस और वीडियो कॉल सपोर्ट को लेकर आने वाला है, जिस पर कंपनी फिलहाल काम कर रही है। यह जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। कथित रूप से यह फीचर वेब क्लाइंट के लिए ज़ारी किए हाल ही के अपडेट वर्ज़न 2.2043.7 में पाया गया है। फिलहाल यह फीचर बीटा में है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस फीचर को पब्लिक के लिए ज़ारी करने से पहले इस पर टेस्टिंग कर रही है। व्हाट्सऐप वीडियो और वॉयस कॉल सपोर्ट एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर पहले से ही उपलब्ध है और अब लग रहा है कि जल्द ही डेस्कटॉप/वेब क्लाइंट पर भी इस सुविधा का लाभ मिलने वाला है।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि मैसेजिंग ऐप के वेब/ डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए लेटेस्ट अपडेट वर्ज़न 2.2043.7 में वीडियो व वॉयस कॉल सपोर्ट को इंटीग्रेट किया गया है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल बीटा वर्ज़न में ही उपलब्ध है, WABetaInfo ने इस फीचर को टेस्ट किया है और इसके स्क्रीनशॉट साझा किए हैं।

साझा किए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि जब आपको अपने डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल करते हुए कॉल आती है, तो एक पॉप-अप विंडो खुल जाती है जिसमें कॉल को उठाने वा काटने का विकल्प दिखाई देता है। इन दो के अलावा एक 'इग्नोर' का भी विकल्प मौजूद है। वहीं, कॉल करते हुए भी एक छोटी विंडो खुलती है, जिसमें वीडियो स्टार्ट करने, म्यूट करने व डिकलाइन करने जैसे विकल्प मिलते हैं।

रिपोर्ट यह भी बताती है कि इस अपडेट में ग्रुप वीडियो कॉल व वॉयस कॉल सपोर्ट भी मौजूद है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है और इसे जल्द ही वेब/डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए जोड़ा जाएगा।
Advertisement

वीडियो और वॉयस कॉल का सपोर्ट चीज़ों को और भी सहज बनाने का काम करेगा, क्योंकि यूज़र्स को अपने डेस्कटॉप व लैपटॉप पर काम के बीच कॉल व वीडियो कॉल करने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्हें कॉल करने के लिए डेस्कटॉप व लैपटॉप से फोन की तरफ स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे कि सभी जानते हैं व्हाट्सऐप वेब पर मैसेजिंग सपोर्ट पहले से ही मौजूद है, वहीं अब वॉयस कॉल व वीडियो कॉल की सुविधा इसे और भी उपयोगी बना देगी।
Advertisement

गौरतलब है कि फिलहाल व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी Facebook ने इस फीचर के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही यह बताया है कि इसे पब्लिक के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, लेटेस्ट बीटा के अपडेट में यह फीचर मौजूद है, तो उम्मीद की जा सकती है कि इसे जल्द ही पेश कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Facebook, WhatsApp Web, WhatsApp Web calling support
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  8. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  9. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  10. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.