WhatsApp Pay को मिली हरी झंडी, Google Pay और PhonePe के लिए मुसीबत!

NPCI ने यह भी घोषणा की है कि जनवरी 2021 से, इस तरह के थर्ड पार्टी ऐप्स को भविष्य में सभी लेनदेन के लिए 30 प्रतिशत तक कैप किया जाएगा।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 6 नवंबर 2020 11:46 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Pay को भारत में मिली हरी झंडी
  • अधिकतम 20 मिलियन (2 करोड़) रजिस्टर्ड यूज़र्स के साथ शुरू होगी सर्विस
  • Google Pay और PhonePe पर बड़ा असर पड़ने की संभावना

WhatsApp Pay भारत में Google Pay और PhonePe को टक्कर देगा

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि WhatsApp भारत में WhatsApp Pay सर्विस की शुरुआत कर सकता है। एनपीसीआई ने कहा कि व्हाट्सऐप को इस सर्विस को "ग्रेडेड तरीके" से रोलआउट करने की अनुमति दी जाएगी और सबसे पहले यूपीआई में अधिकतम 20 मिलियन (2 करोड़) रजिस्टर्ड यूज़र्स के साथ ही ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि PhonePe ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने 250 मिलियन (25 करोड़) यूज़र्स का आंकड़ा पार किया है। NPCI ने यह भी घोषणा की है कि जनवरी 2021 से, इस तरह के थर्ड पार्टी ऐप्स को भविष्य में सभी लेनदेन के लिए 30 प्रतिशत तक कैप किया जाएगा।

लेनदेन में लगाई जाने वाली इस सीमा का सबसे बड़ा असर Google Pay और PhonePe पर पड़ेगा, जो एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में UPI लेनदेन का 40 प्रतिशत हिस्सा संभालते हैं।
Advertisement

हाल ही में, कंपिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ एक केस को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि कंपनी ने देश के डिज़िटल भुगतान बाज़ार में विस्तार करने के लिए गलत रास्ता नहीं अपनाया है। अगस्त में अपने आदेश में, CCI ने कहा कि उसे एंटीट्रस्ट कानूनों का कोई उल्लंघन नहीं मिला।

व्हाट्सऐप पे के भारत में बहुत पहले ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, जिसमें पिछले साल दिवाली के आसपास एक घोषणा की भी उम्मीद थी। उस समय यह भी प्रश्न उठे थे कि व्हाट्सऐप को उस समय 400 मिलियन यूज़रबेस का अनुचित लाभ मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.