WhatsApp बैकअप खा रहा है स्टोरेज? खत्म होगी टेंशन, ऐप में आएगा Cloud स्पेस फीचर!

WhatsApp अपने Cloud Backup फीचर पर काम कर रहा है। इससे Android और iPhone यूजर्स Google Drive और iCloud के अलावा WhatsApp के अपने क्लाउड पर भी चैट बैकअप सेव कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 12:18 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने Cloud Backup फीचर पर काम कर रहा है
  • Android और iPhone दोनों यूजर्स को मिल सकता है नया ऑप्शन
  • Chat Backup में End-to-End Encryption डिफॉल्ट रूप से मिलेगा

WhatsApp जल्द अपना Cloud Backup फीचर पेश कर सकता है

Photo Credit: Pexels/ Anton

WhatsApp आने वाले समय में चैट बैकअप के लिए अपना अलग क्लाउड स्टोरेज ऑप्शन पेश कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसा फीचर तैयार कर रही है, जिससे यूजर्स Google Drive या iCloud के अलावा सीधे WhatsApp के अपने क्लाउड पर भी चैट बैकअप सेव कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह सुविधा Android के साथ-साथ iPhone यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि बैकअप डिफॉल्ट रूप से End-to-End Encryption के साथ सुरक्षित रहेगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के संकेत WhatsApp के iOS Beta 26.28.10.16 वर्जन में मिले हैं, जो TestFlight पर उपलब्ध है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। हालांकि, रिपोर्ट से यह साफ होता है कि WhatsApp अपने खुद के क्लाउड बैकअप सिस्टम पर काम कर रहा है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone यूजर्स को फिलहाल Apple की ओर से केवल 5GB मुफ्त iCloud स्टोरेज मिलती है। इसी स्टोरेज में फोटो, वीडियो, ऐप डेटा और डिवाइस बैकअप भी सेव होते हैं। ऐसे में जिन यूजर्स के WhatsApp पर बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो मौजूद हैं, उनके लिए बैकअप जल्दी स्टोरेज भर सकता है। इसके बाद या तो फाइल्स डिलीट करनी पड़ती हैं या फिर अतिरिक्त iCloud स्टोरेज खरीदनी पड़ती है।

ऐसे में WhatsApp का अपना बैकअप सिस्टम यूजर्स के लिए एक नया ऑप्शन बन सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शुरुआत में कंपनी 2GB फ्री क्लाउड स्टोरेज दे सकती है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ WhatsApp चैट बैकअप के लिए होगा। वहीं iCloud बैकअप पहले की तरह डिफॉल्ट ऑप्शन बना रहेगा, यानी जो यूजर बदलाव नहीं करना चाहते, उन्हें कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं होगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ज्यादा स्टोरेज की जरूरत वाले यूजर्स के लिए WhatsApp पेड प्लान्स भी ला सकता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 50GB स्टोरेज प्लान करीब 0.99 डॉलर प्रति महीने की कीमत पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा 1TB स्टोरेज प्लान पर भी काम चल रहा है। हालांकि, ये सभी प्लान अभी शुरुआती चरण में हैं और लॉन्च से पहले इनमें बदलाव हो सकता है।

Advertisement

सिक्योरिटी के मामले में भी WhatsApp का यह बैकअप सिस्टम अलग हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के अपने क्लाउड सर्वर पर सेव होने वाले बैकअप में End-to-End Encryption डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगी और इसे बंद करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। यूजर्स अपने बैकअप को Passkey, कॉमन पासवर्ड या 64 अंकों की Encryption Key के जरिए सुरक्षित कर सकेंगे। रिपोर्ट का दावा है कि बैकअप का एक्सेस केवल यूजर के पास होगा, जबकि WhatsApp या उसकी पैरेंट कंपनी Meta भी इसे नहीं पढ़ सकेगी।

फिलहाल WhatsApp ने इस फीचर की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर इस फीचर पर काम चल रहा है, जिससे माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  6. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  7. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  8. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  9. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  10. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.