व्हाट्सऐप को अब हर महीने 100 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं इस्तेमाल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2016 11:07 IST
मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने उपयोगकर्ताओं के लिहाज से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह जानकारी फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने दी। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप की मालिक कंपनी है फेसबुक।

ज़करबर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "अब 100 करोड़ लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। दुनिया में बहुत कम ऐसी सेवाएं हैं जो 100 करोड़ से ज्यादा लोगों के बीच संपर्क बनाती हैं।''
 

इस बीच गूगल की ईमेल सेवा जीमेल को भी इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या 100 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इसकी जानकारी कंपनी के मुखिया सुंदर पिचई ने दी।

ज़करबर्ग के मुताबिक, फेसबुक द्वारा व्हाट्सऐप को खरीदे जाने के बाद से इस मैसेजिंग सर्विस यूज़र की संख्या दोगुने ज्यादा हो गई है। आपको बता दें कि फेसबुक ने व्हाट्सऐप को साल 2014 के अंत में 19 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
Advertisement

व्हाट्सऐप की टीम ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''धरती पर हर सातवें इंसान में से एक अपने चहेतों और परिवारवालों से जुड़ने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करता है।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.