WhatsApp यूज़र्स जल्द एक अकाउंट को चला सकेंगे चार डिवाइसों पर

यह भी स्पष्ट किया गया है कि WhatsApp का यह नया फीचर अभी भी विकसित किया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह हाल के किसी भी बीटा वर्ज़न का हिस्सा नहीं है और शायद एक इंटरनल टेस्ट तक सीमित है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 जून 2020 18:58 IST
ख़ास बातें
  • लंबे अर्से से चल रहा है WhatsApp मल्टी-डिवाइस फीचर पर काम
  • वाई-फाई के जरिए सभी डिवाइस पर डेटा को करेगा सिंक
  • फिलहाल व्हाट्सऐप एक डिवाइस पर देता है केवल एक अकाउंट चलाने की इजाज़त

WhatsApp फिलहाल एक डिवाइस में केवल एक व्हाट्सऐप अकाउंट चलाने की देता है इजाज़त

जल्द ही आप अपने WhatsApp अकाउंट को एक साथ चार डिवाइसों पर इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया गया है, जिसमें इस नए फीचर की एक झलक देखने को मिलती है। हालांकि यह फीचर अभी भी विकसित ही किया जा रहा है और बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया जाना बाकी है। व्हाट्सऐप पर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट पिछले कुछ समय से अफवाहों में बना रहा है। एक व्हाट्सऐप खाते को कई डिवाइस पर एक्टिवेट करने का एक सबूत हाल ही में बीटा वर्ज़न पर भी देखा जा चुका है।

WhatsApp Beta ट्रैकर WABetaInfo द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट के अनुसार, व्हाट्सऐप एक ही समय में चार डिवाइसों पर एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट चलाने वाले फीचर पर काम कर रहा है। ट्वीट के साथ साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि ऐप सभी चार या उससे कम डिवाइसों में डेटा सिंक करने के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी का उपयोग करेगा। हालांकि, WhatsApp उन यूज़र्स को मोबाइल डेटा का विकल्प भी दे सकता है, जिनके पास वाई-फाई कनेक्शन तो नहीं है, लेकिन वे कई डिवाइसों पर अपने एक ही अकाउंट का उपयोग करना चाहते हैं।
Advertisement
 

फिलहाल व्हाट्सऐप यूज़र्स को एक ही अकाउंट को एक साथ कई डिवाइसों पर कनेक्ट करने की अनुमति नहीं देता है। इसके अलावा एप्लिकेशन एक डिवाइस पर दो व्हाट्सऐप अकाउंट को भी सपोर्ट नहीं करता है। हालांकि, कुछ एंड्रॉयड फोन में दो ऐप तक पहुंच को सक्षम करने के लिए डुअल ऐप सपोर्ट है।

WABetaInfo ने स्पष्ट रूप से बताया है कि नया फीचर अभी भी विकसित किया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह हाल के किसी भी बीटा वर्ज़न का हिस्सा नहीं है और शायद एक इंटरनल टेस्ट तक सीमित है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Beta New Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.