WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर

WhatsApp ने Meta AI के लिए नया Incognito Chat फीचर पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें होने वाली बातचीत Meta भी नहीं पढ़ पाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मई 2026 21:32 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने Meta AI के लिए नया Incognito Chat फीचर पेश किया
  • कंपनी का दावा है कि Meta भी इन चैट्स को नहीं पढ़ पाएगा
  • AI चैट्स डिफॉल्ट रूप से गायब भी हो सकती हैं

WhatsApp का नया Incognito Chat फीचर Meta AI चैट्स को ज्यादा प्राइवेट बनाएगा

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ने Meta AI के लिए नया "Incognito Chat" फीचर पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स AI के साथ पूरी तरह प्राइवेट बातचीत कर सकेंगे। WhatsApp के मुताबिक यह फीचर Private Processing टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें होने वाली बातचीत को कोई भी नहीं पढ़ पाएगा, यहां तक कि Meta भी नहीं।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग में बताया कि आजकल लोग AI चैटबॉट्स से कई निजी सवाल पूछते हैं। इनमें हेल्थ, फाइनेंस, पर्सनल लाइफ और काम से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी शामिल हो सकती है। इसी वजह से WhatsApp अब AI चैट्स में भी ज्यादा प्राइवेसी देने की कोशिश कर रहा है।

WhatsApp के मुताबिक जब कोई यूजर Meta AI के साथ Incognito Chat शुरू करेगा, तो वह एक अस्थायी और प्राइवेट बातचीत होगी। कंपनी का दावा है कि मैसेज एक सुरक्षित वातावरण में प्रोसेस किए जाएंगे, जहां Meta भी उन्हें एक्सेस नहीं कर पाएगा।

कंपनी ने यह भी कहा है कि इन बातचीतों को सेव नहीं किया जाएगा और डिफॉल्ट रूप से मैसेज गायब हो जाएंगे। WhatsApp का कहना है कि इसका मकसद यूजर्स को ऐसा स्पेस देना है जहां वे बिना किसी निगरानी के अपने सवाल पूछ सकें या नए आइडियाज एक्सप्लोर कर सकें।

Meta के मुताबिक दूसरे प्लेटफॉर्म्स में मिलने वाले incognito जैसे फीचर्स में भी कंपनी यूजर के सवाल और जवाब देख सकती है, लेकिन WhatsApp का दावा है कि उसका नया Incognito Chat फीचर पूरी तरह प्राइवेट होगा।

Advertisement

Meta आने वाले महीनों में "Side Chat" नाम का एक और फीचर भी लाने की तैयारी कर रही है। यह फीचर भी Private Processing टेक्नोलॉजी के साथ काम करेगा। WhatsApp के अनुसार Side Chat की मदद से यूजर्स किसी चल रही चैट के दौरान Meta AI से प्राइवेट मदद ले सकेंगे, बिना मुख्य बातचीत को बाधित किए।

WhatsApp ने बताया है कि Incognito Chat फीचर आने वाले महीनों में धीरे-धीरे WhatsApp और Meta AI ऐप पर रोलआउट किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.