WhatsApp में दिखी 'इग्नोर आर्काइव चैट्स ' की झलक, 'आर्काइव चैट्स' की जगह में भी हुआ बदलाव

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में 'इग्नोर आर्काइव चैट्स ' की झलक देखने को मिली है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2019 11:24 IST
ख़ास बातें
  • नया व्हाट्सऐप बीटा अपडेट हुआ उपलब्ध
  • वेकेशन मोड से अलग कैसे है इग्नोर आर्काइव चैट्स, जानें
  • सेटिंग्स में दिखा ‘Ignore archived chats’ फीचर

WhatsApp में दिखी 'इग्नोर आर्काइव चैट्स ' की झलक, 'आर्काइव चैट्स' की जगह में भी हुआ बदलाव

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp को पिछले साल अक्टूबर में एक नए वेकेशन मोड ('Vacation Mode') की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। यह फीचर व्हाट्सऐप (WhatsApp) यूज़र को चैट आर्काइव करते वक्त ज्यादा कंट्रोल देगा। वेकेशन मोड के जारी होने से पहले एक बार फिर यह फीचर टेस्टिंग के दौरान लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा बिल्ड में 'Ignore archived chats' नाम के अंतर्गत देखा गया है।

इसके अलावा व्हाट्सऐप (WhatsApp) एंड्रॉयड के बीटा अपडेट वर्जन 2.19.101 में डेडिकेटेड आर्काइव चैट्स (Archived chats) टूल की जगह में भी बदलाव किया गया है। अब यह टूल ऐप के होमपेज़ के मेन मेन्यू में दिखाई दे रहा है। यह फीचर फिलहाल उन सभी यूजर्स के लिए लाइव है जो व्हाट्सऐप (WhatsApp) एंड्रॉयड के लेटेस्ट बीटा अपडेट पर हैं।
Advertisement

नए बीटा अपडेट में कोई प्रमुख बदलाव या नए फीचर को नहीं देखा गया है। बीटा अपडेट में गौर करने वाला बदलाव केवल यही है कि आर्काइव चैट्स टूल को होमपेज़ पर दाहिनी तरफ दिख रहे तीन-डॉट आइकन पर जाकर एक्सेस किया जा सकेगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप (WhatsApp) वेकेशन मोड की टेस्टिंग नए 'इग्नोर आर्काइव चैट्स' के नाम के अंतर्गत कर रही है। यह फीचर नए मैसेज़ आने के बाद भी आर्काइव चैट को ऑटोमेटिकली अनआर्काइव होने से बचाएगा।
 

Photo Credit: WABetaInfo

बता दें कि इस फीचर को सेटिंग्स (Settings) > नोटिफिकेशन (Notifications) > इग्नोर आर्काइव चैट्स (Ignore archived chats) में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज़ में है तो जिन यूज़र्स ने भी लेटेस्ट बीटा अपडेट को डाउनलोड किया है उन्हें यह फीचर दिखाई नहीं देगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में टेस्ट हो रहे वेकेशन मोड से थोड़ा अलग है 'इग्नोर आर्काइव चैट्स' फीचर। वेकेशन मोड आर्काइव चैट को अनआर्काइव होने से केवल तब बचाता है जब यह म्यूट हो। वहीं, 'इग्नोर आर्काइव चैट्स' म्यूट और नॉन-म्यूट दोनों चैट्स को अनआर्काइव होने से बचाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.