WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर मिली 'सर्च इमेज़' फीचर की झलक

WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूज़र के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 14:46 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप बीटा के एंड्रॉयड वर्जन में दिखा ट्रांसजेंडर इमोज़ी फ्लैग
  • WhatsApp पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है ये फीचर
  • गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं व्हाट्सऐप बीटा का एंड्रॉयड वर्जन 2.19.73

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर मिली 'सर्च इमेज़' फीचर की झलक

Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूज़र के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि कंपनी एक फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिससे यूज़र अपने कॉन्टेक्ट को भेजी गई या उनसे प्राप्त की गई तस्वीर को गूगल (Google) की मदद से सर्च कर पाएंगे। कहा जा रहा है कि WhatsApp अपने एंड्रॉयड ऐप में 'सर्च इमेज़ (Search Image)' फीचर को लाने की तैयारी में है जो इमेज़ को सर्च करने के लिए गूगल की मदद लेगा।

WhatsApp बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.19.73 में नए ट्रांसजेंडर फ्लैग इमोज़ी को देखा गया है। इस नए इमोजी को फ्लैग इमोजी सेक्शन में जगह मिली है। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि आखिर इन फीचर को व्हाट्सऐप के स्टेबल वर्जन में कब तक लाया जागा।

व्हाट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी सर्च इमेज़ फीचर पर काम कर रही है जिसकी मदद से यूज़र अपनी मौजूदा चैट से सीधे वेब पर इमेज़ को आसानी से ढूंढ पाएंगे। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि चैट में आई तस्वीर को चुनने के बाद आपको यह फीचर दिखेगा। यह फीचर फिलहाल स्टेबल वर्जन में उपलब्ध नहीं है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में इन फीचर को यूज़र के लिए रोल आउट किया जाएगा।
 

WhatsApp Search Image फीचर करता है गूगल एपीआई का इस्तेमाल

फेक न्यूज़ और गलत जानकारी के प्रचलन को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर रोकने के लिए कंपनी ने एक नेतृत्व की शुरुआत की थी। WhatsApp का सर्च इमेज़ फीचर कंपनी के इसी नेतृत्व का हिस्सा हो सकता है। इस फीचर की मदद से यूज़र यह जान पाएंगे कि उनके चैट में मौजूद तस्वीर कहीं कोई गलत जानकारी तो नहीं दे रही है। व्हाट्सऐप सर्च फीचर इमेज़ को सर्च करने के लिए गूगल एपीआई का इस्तेमाल करता है।
 

WhatsApp बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.19.73 में दिखा ट्रांसजेंडर इमोज़ी फ्लैग

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले माह आईओएस बीटा ऐप पर एडवांस सर्च की टेस्टिंग को स्पॉट किया गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सर्च इमेज़ फीचर पिछले माह सामने आए एडवांस सर्च से अलग है। अगर आप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा हैं तो आप सीधे गूगल प्ले से व्हाट्सऐप बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.19.73 को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो APK Mirror से भी नए बीटा वर्जन की एपीके फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.