WhatsApp में आया नया फीचर, ग्रुप चैट और वीडियो कॉल करने वालों को आएगा पसंद

एंड्रॉयड यूज़र को व्हाट्सऐप में अब 'कुछ नया' अनुभव मिलेगा। खास तौर से जो वीडियो कॉल और ग्रुप चैट फीचर इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कंपनी नया फीचर लेकर आई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2018 11:59 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड यूज़र को व्हाट्सऐप में अब 'कुछ नया' अनुभव
  • अब यूज़र व्हाट्सऐप ग्रुप में जाकर डिस्क्रिप्सन जोड़ पाएंगे
  • एक बटन टैप कर वॉयस कॉल को सीधे वीडियो कॉल में स्विच किया जा सकेगा

व्हाट्सऐप - (फाइल)

एंड्रॉयड यूज़र को व्हाट्सऐप में अब 'कुछ नया' अनुभव मिलेगा। खास तौर से जो वीडियो कॉल और ग्रुप चैट फीचर इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कंपनी नया फीचर लेकर आई है। अब यूज़र WhatsApp ग्रुप में जाकर डिस्क्रिप्सन जोड़ पाएंगे, साथियों को खोज पाएंगे और वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे। यह फीचर बीटा वर्ज़न में एंड्रॉयड और विंडोज़ यूज़र के लिए शुरू किया गया था। जैसा कि हमने पहले बताया, फीचर के ज़रिए अब यूज़र एक बटन टैप कर वॉयस कॉल को सीधे वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे।

ग्रुप सदस्यों को ग्रुप के बारे में या किसी खास टॉपिक के बारे में बताने के लिए यूज़र इसमें 'ब्यौरा' जोड़ने में सक्षम होंगे। ग्रुप डिस्क्रिप्शन चैट स्क्रीन में पिन्ड बॉक्स के तौर पर रहेंगे। साथ ही यह नए सदस्यों को इनवाइट लिंक भेजने पर दिखेगा। फीचर पहले व्हाट्सऐप के बीटा 2.18.54 वर्ज़न और 2.18.28 वर्ज़न में उपलब्ध था। ये दोनों वर्ज़न क्रमश: एंड्रॉयड और विंडोज़ यूज़र के लिए था।
Advertisement

डिस्क्रिप्शन जोड़ने के लिए यूज़र को ग्रुप इन्फो स्क्रीन पर जाना होगा। फिर टैप कर इसमें ब्यौरा जोड़ना होगा। ग्रुप के नाम के नीचे इसके लिए खास जगह दी गई है। ध्यान रहे, यह ब्यौरा यूज़र को 512 अक्षरों के भीतर लिखना होगा। इसके अतिरिक्त नए वर्ज़न में ब्यौरे के अलावा ग्रुप स्क्रीन पर सर्च बार भी मिलेगा। इसमें यूज़र ग्रुप के सदस्यों को किसी भी वक्त टैप कर खोज सकते हैं। आईफोन के लिए यह सर्च फीचर महीने की शुरुआत में ही दे दिया गया था।

अपडेटेड WhatsApp में स्विचिंग के अनुभव का लाभ भी यूज़र ले पाएंगे। यानी, वॉयस कॉल से सीधे वीडियो कॉल के मोड में पहुंचना संभव होगा। वॉयस कॉल के दौरान यूज़र को वीडियो कॉल के लिए एक बटन दिखेगा, जिसे टैप कर ऑडियो कॉल को वीडियो कॉल में परिवर्तिक किया जा सकेगा। बता दें कि यह फीचर सबसे पहले जनवरी में व्हाट्सऐप बीटा में देखा गया था। बाद में इसे फरवरी महीने में आईफोन यूज़र के लिए जारी किया गया था। आप अपडेटेड व्हाट्सऐप को यहां क्लिक कर गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Apps, WhatsApp, WhatsApp for Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.