व्हाट्सऐप को दिल्ली हाईकोर्ट को निर्देश, 25 सितंबर से पहले का यूज़र डेटा करे डिलीट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 17:01 IST
फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप अब फेसबुक पर यूज़र डेटा को साझा करने पर रोक लगा दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सऐप के 25 सितंबर तक के किसी भी डेटा को फेसबुक के साथ साझा करने पर रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट के मुताबिक, अगर यू़ज़र 25 सितंबर से पहले अपना अकाउंट डिलीट करते हैं और उसे फेसबुक के साथ साझा नहीं करते हैं तो कंपनी को वह सूचना अपने सर्वर से डिलीट करनी होगी। लेकिन 25 सितंबर के बाद के डेटा को व्हाट्सऐप, फेसबुक के साथ साझा कर सकता है। हाईकोर्ट ने यह फैसला उस जनहित याचिका के बाद दिया है जिसमें व्हाट्सऐप द्वारा फेसुबुक के साथ यूज़र डेटा को साझा करने की नीतियों को चुनौती दी गई थी।

बता दें कि व्हाट्सऐप ने अपनी वैश्विक निजता नीति में बदलाव किया है जिसके तहत वह अब अपने यूज़र के फोन नंबर अपनी मालिक कंपनी फेसबुक को उपलब्ध कराएगी।

(यह भी पढ़ें: व्हाट्सऐप को अपने डेटा को फेसबुक के साथ शेयर करने से ऐसे रोकें)

इस कदम से जहां फेसबुक को अपने मंच पर और लक्षित विज्ञापन देने में मदद मिलेगी वहीं व्हाट्सऐप ‘विज्ञापन रहित’ बना रहेगा। इतना तो तय है कि आपको व्हाट्सऐप डेटा के आधार पर फेसबुक पर फ्रेंड बनाने के सुझाव और विज्ञापन नज़र आएंगे। अगर आप व्हाट्सऐप की इस नई नीति को लेकर आश्वस्त नहीं है और अपना डेटा को फेसबुक के साथ साझा किए जाने से रोकना चाहते हैं तो आपको मैसेजिंग ऐप की सेटिंग्स में जाकर मैनुअली डिसेबल करना होगा।
Advertisement

व्हाट्सऐप पर आपको नए टर्म्स ऑफ सर्विस का नोटिफिकेशन मिलेगा। आप जैसे ही ऐप खोलेंगे, एक पेज खुलेगा जिसमें नए टर्म्स ऑफ सर्विस का ज़िक्र होगा। आपको इन टर्म्स ऑफ सर्विस के लिए हामी भरने को कहा जाएगा। अगर आप इस स्क्रीन पर हैं तो रीड पर टैप करें और इसके बाद 'शेयर माय व्हाट्सऐप अकाउंट इंफॉर्मेशन विथ फेसबुक' को अनचैक कर दें।

व्हाट्सऐप की इन नई नीतियों के बाद कहा जा रहा है कि फेसबुक डेटा के लिए व्हाट्सऐप यूज़र के एकाउंट में तांकझांक करेगी। हालांकि दोनों कंपनियों का कहना है कि व्हाट्सऐप एक अलग यानी स्वतंत्र कंपनी के रूप में परिचालन करेगी और उसके यूज़र के डेटा, उनकी सहमति के बिना आपस में साझा नहीं किए जाएंगे।
Advertisement

व्हाट्सऐप के दुनिया भर में एक अरब से अधिक यू़ज़र हैं जिनमें से एक बड़ा हिस्सा भारत से आता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, facebook, whatsapp user, delhi highcourt
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.