व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए नहीं लगेंगे पैसे, वार्षिक शुल्क की छुट्टी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2016 18:27 IST
व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों की खुशखबरी है। कंपनी ने इस साल से अपने वार्षिक सदस्यता शुल्क 1 डॉलर (करीब 68 रुपये) को खत्म करने की योजना बनाई है। इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ने अपनी योजना का खुलासा करते हुए बताया कि सदस्यता शुल्क को आने वाले हफ्तों में हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया जाएगा।

अब तक व्हाट्सऐप के कुछ यूज़र को ऐप को एक साल मुफ्त इस्तेमाल करने के बाद वार्षिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। हालांकि, ज्यादातर यूज़र से यह शुल्क कभी भी नहीं मांगा गया। इसकी जगह हर बार एक साल के लिए मुफ्त सेवा मिलती रही। कंपनी का मानना है कि वार्षिक शुल्क सफलतापूर्वक काम नहीं कर सका।
Advertisement

कंपनी ने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "कई व्हाट्सऐप यूज़र के पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर नहीं है। उन्हें डर है कि एक साल के बाद वे अपने साथियों और परिवारवालों से इस माध्यम के जरिए नहीं जुड़े रह पाएंगे। इसलिए आने वाले हफ्तों में हम अपने ऐप के अलग-अलग वर्ज़न से इस शुल्क को हटा लेंगे। अब व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई राशि नहीं चुकानी पड़ेगी।"

इस योजना के बारे में जानकारी देने के साथ कंपनी ने इशारों में बताया कि दुनिया भर में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं की संख्या 100 करोड़ पार कर चुकी है। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया। याद दिला दें कि सितंबर 2015 में इसके एक्टिव उपयोगकर्ताओं की संख्या 90 करोड़ पार कर चुकी थी।
Advertisement

वार्षिक शुल्क को हटाने की जानकारी देने के साथ व्हाट्सऐप ने बिजनेस और कंपनियों से जुड़े लोगों को भी इस मैसेजिंग सर्विस से जोड़ने की योजना का खुलासा किया। इस मैसेजिंग सर्विसिंग कंपनी की योजना इस खास किस्म के उपभोक्ताओं को टूल मुहैया कराने की है। व्हाट्सऐप का मानना है कि लोग बैंक या अन्य यूटिलिटी सर्विस से भी सीधे इस मैसेजिंग ऐप के जरिए जुड़ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.