WhatsApp के पीसी वर्ज़न में जुड़ी वॉइस और वीडियो कॉल की सुविधा: रिपोर्ट

हालांकि, व्हाट्सऐप डेस्कटॉप और वेब दोनों ही यूज़र्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉल लाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन शुरुआती रोलआउट में डेस्कटॉप क्लाइंट को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2020 14:03 IST
ख़ास बातें
  • नया रोलआउट हो सकता है कुछ यूज़र्स तक सीमित
  • अक्टूबर महीने में ज़ारी बीटा वेब क्लाइंट अपडेट में पाया गया था ये फीचर
  • कुछ यूज़र्स ने इस नए अपडेट की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है
WhatsApp ने कथित रूप से अपने डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉल सुविधा शुरू कर दी है। इस सुविधा को प्राप्त करने के बाद यूज़र्स सीधे तौर पर अपने डेस्कटॉप से व्हाट्सऐप कॉलिंग का आनंद उठा सकते हैं। अब-तक व्हाट्सऐप पर वीडियो व वॉइस कॉल की सुविधा केवल मोबाइल ऐप तक ही सीमित थी। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई थी कि व्हाट्सऐप कॉल सुविधा अब डेस्कटॉप और वेब क्लाइंट्स के लिए भी उपलब्ध करा दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट अपडेट फिलहाल बीटा स्टेज में है और प्रतीत होता है कि इसे सीमित संख्या के लोगों के लिए रोलआउट किया गया है।

WhatsApp ट्रेकर WABetaInfo की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि व्हाट्सऐप डेस्कटॉप क्लाइंट के कुछ यूज़र्स ने अपने चैट हेडर में वॉइस और वीडियो कॉल बटन की मौजूदगी देखी है। कुछ यूज़र्स ने इस नए अपडेट की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है।

हालांकि, व्हाट्सऐप डेस्कटॉप और वेब दोनों ही यूज़र्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉल लाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन शुरुआती रोलआउट में डेस्कटॉप क्लाइंट को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस रोलआउट के संबंध में व्हाट्सऐप से स्पष्टता हालिस करने के लिए Gadgets 360 ने कंपनी से संपर्क साधा है। जैसे कि जवाब मिलेगा हम इस खबर के माध्यम से अपडेट करेंगे।
Advertisement

गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में इस नए रोलआउट की जानकारी व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट वर्ज़न 2.2043.7  में मिली थी। हालांकि, यह फीचर बीटा वर्ज़न में ही उपलब्ध था। संभावना है कि नया अपडेट वर्तमान में भी टेस्टिंग फेज़ में ही हो।
Advertisement

जिन यूज़र्स को अपने डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप कॉलिंग फीचर दिखा है, वह अपने ऐप के माध्यम से भी कॉल को रिसीव कर सकते हैं। WABetaInfo द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल करते हुए कॉल आती है, तो एक पॉप-अप विंडो खुल जाती है जिसमें कॉल को उठाने वा काटने का विकल्प दिखाई देता है।

हालांकि, यहां ये बताना जरूरी बन जाता है कि डेस्कटॉप के जरिए कॉल करने पर आपको अपने फोन को व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप से कनकेक्ट करना होगा। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे आप व्हाट्सऐप के डेस्कटॉप और वेब क्लाइंट के जरिए मैसेज एक्सेस करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.