सावधान: WhatsApp के हेड ने सभी Android यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी

WhatsApp के नकली वर्जन Google Play स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यूजर्स को इन ऐप्स को अनौपचारिक सोर्स से डाउनलोड करने का लालच दिया जाता है।

विज्ञापन
Amit Chaturvedi, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 17:17 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के लगभग दो बिलियन (200 करोड़) एक्टिव यूजर्स हैं
  • किसी भी मॉडिफाइड वर्जन को यूज करने वाले Android यूजर्स को दी सलाह
  • निजी जानकारियां चुरा सकते हैं Google Play से बार मौजूद नकली WhatsApp ऐप्स

WhatsApp के ये नकली वर्जन Google Play स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं

WhatsApp ने Android यूजर्स को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के फर्जी वर्जन से सावधान रहने को कहा है। व्हाट्सऐप के सीईओ विल कैथकार्ट (Will Cathcart) ने एक ट्वीट थ्रेड के जरिए इस चेतावनी को जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि जो यूजर्स ऐप के किसी भी मॉडिफाइड वर्जन को यूज कर रहे हैं, वे बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। WhatsApp सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग मोबाइल एप्लिकेशन में से एक है, जिसके लगभग दो बिलियन (200 करोड़) एक्टिव यूजर्स हैं। यह स्कैमर्स के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जहां वे विभिन्न तकनीकों के जरिए यूजर्स को फसाते हैं।

अपने ट्वीट में, विल कैथकार्ट ने कहा कि कंपनी की सिक्योरिटी रिसर्च टीम को कुछ नकली ऐप मिले हैं, जो WhatsApp जैसी सर्विस की पेशकश करने का दावा करते हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, "हाल ही में हमारी सुरक्षा टीम ने Google Play से बाहर मौजूद "HeyMods" नाम के एक डेवलपर के कई ऐप्स में छिपा हुआ मैलवेयर पाया, जिसमें "Hey WhatsApp" और अन्य [ऐप्स] शामिल थे।"
 

कैथकार्ट ने आगे कहा, "इन ऐप्स ने नए फीचर्स का वादा किया, लेकिन [ये] लोगों के फोन पर स्टोर निजी जानकारी को चुराने के लिए सिर्फ एक स्कैम था। हमने इस जानकारी को गूगल के साझा किया है और इन ऐप्स से निपटने के लिए उनके साथ काम किया है।"

WhatsApp के नकली वर्जन Google Play स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यूजर्स को इन ऐप्स को अनौपचारिक सोर्स से डाउनलोड करने का लालच दिया जाता है।
Advertisement

व्हाट्सऐप हेड ने ट्वीट किया, "एंड्रॉयड पर गूगल प्ले प्रोटेक्ट अब व्हाट्सऐप के पहले से डाउनलोड किए गए नकली वर्जन का पता लगा सकता है और [उन्हें] अक्षम कर सकता है। हम एंड्रॉयड डिवाइस पर नकली ऐप्स को फैलने से रोकने के लिए गूगल की मदद की सराहना करते हैं।"
Advertisement
 

इसी बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने Catalyst टेक्नोलॉजी पर बने नए macOS WhatsApp ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि macOS के लिए WhatsApp बीटा ऐप मौजूदा डिजाइन से काफी अलग दिखता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Malware
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.