फ्री में फिल्में, शो और वेबसीरीज देखने का मौका, क्या आप जानते हैं सरकार के इस ऐप के बारे में?

Waves OTT के फ्री प्लान का नाम Gold है, जिसमें सभी कंटेंट देखने को मिलेगा, लेकिन विज्ञापन के साथ। वहीं, इसमें मैक्सिमम डिवाइस सपोर्ट 2 है और इसमें कंटेंट को ऑफलाइन वॉचिंग के लिए डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • सरकार का 'Waves' ऐप फ्री में देता है शो, मूवी और वेबसीरीज
  • सब्सक्रिप्शन चार्ज बिल्कुल नहीं, कंटेंट डायरेक्ट देख सकते हैं
  • Play Store से डाउनलोड करें, बिना पैसा खर्च किए कंटेंट स्ट्रीम करें

Waves OTT प्रसार भारती का ऐप है, जिसका एक मतलब है कि यह सरकारी ऐप है।

Photo Credit: Sony

अब अगर आप हर महीने Netflix, Prime या किसी भी पेड OTT सब्सक्रिप्शन का खर्च नहीं उठा सकते, तो एक नया ऑप्शन सामने आ गया है और वो भी फ्री में। भारत सरकार के अंतर्गत प्रसार भारती ने एक नया OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका नाम Waves है। इस ऐप के जरिए ट्रायल के तहत यूजर्स फ्री में फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और लाइव टीवी देख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की कोई कमी नहीं है और सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए किसी भी तरह का सब्सक्रिप्शन प्लान या रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं लिया जा रहा। मतलब सीधा डाउनलोड करो, ऐप खोलो और देखना शुरू कर दो।
 

What is Waves OTT?

Waves प्रसार भारती का ऐप है, जिसका एक मतलब है कि यह सरकारी ऐप है। यूं तो यह पिछले साल ही लॉन्च हो गया था, लेकिन उस समय प्लेटफॉर्म पर सीमित कंटेंट उपलब्ध था। अब, समय के साथ इसमें नए कंटेंट जोड़े गए हैं। फिलहाल यह Google Play Store पर फ्री में उपलब्ध है और Android यूजर्स इसे सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बिना पैसा खर्च किए डिजिटल एंटरटेनमेंट का मजe लेना चाहते हैं।

ऐप में हिंदी और अन्य भाषाओं में कंटेंट दिया गया है, जिसमें पुराने क्लासिक टीवी शो, डीडी के पॉपुलर प्रोग्राम, डॉक्यूमेंट्रीज और कुछ नए डिजिटल शोज भी शामिल हैं। साथ ही, इस प्लेटफॉर्म में लाइव टीवी चैनल और वेबसीरीज का भी ऑप्शन मौजूद है।
 

Waves Free Plan

फ्री प्लान का नाम Gold है, जिसमें सभी कंटेंट देखने को मिलेगा, लेकिन विज्ञापन के साथ। वहीं, इसमें मैक्सिमम डिवाइस सपोर्ट 2 है और इसमें कंटेंट को ऑफलाइन वॉचिंग के लिए डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।
Advertisement
 

Waves Premium Plans

यदि कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स चाहते हैं, जैसे कि UHD कंटेंट वॉचिंग, डाउनलोड ऑप्शन या अधिक डिवाइस सपोर्ट, तो आपके लिए कुछ पेड ऑप्शन भी हैं। अन्य प्लेटफॉर्म की तुलना में ये सभी किफायती भी लगते हैं। Waves के लिए प्रसार भारती ने डायमंड और प्‍लैटिनम प्लान पेश किए हैं। Waves ओटीटी का डायमंड सब्‍सक्र‍िप्‍शन, मंथली, क्‍वॉर्टर और सालाना के लिए लिया जा सकता है। हर महीने वाला प्‍लान चाहिए तो 30 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। डायमंड सब्‍सक्र‍िप्‍शन तीन महीने के लिए लेने पर 85 रुपये और पूरे साल के लिए लेने पर 350 रुपये देने होंगे।  Waves ओटीटी का प्‍लेटिनम सब्‍सक्र‍िप्‍शन सिर्फ सालाना आधार पर है। इसके दाम 999 रुपये हैं। 

Waves सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है। इसमें गेमिंग और शॉपिंग फीचर्स भी ऐड किए गए हैं, यानी एक ही ऐप में आप वीडियो देख सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं और गेम्स भी खेल सकते हैं। ऐप का इंटरफेस सिंपल रखा गया है ताकि हर तरह के यूजर इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें।
Advertisement

निश्चित तौर पर यह प्लेटफॉर्म बड़े पैमाने पर यूजर्स को डिजिटल एंटरटेनमेंट से जोड़ने का काम करता है। अब तक प्राइवेट प्लेटफॉर्म्स ही इस मार्केट पर हावी थे, लेकिन Waves के आने से यूजर्स को एक लोकल और फ्री ऑप्शन भी मिला है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.