Instagram पर एक पोस्ट से प्रियंका चोपड़ा की कमाई 1.87 करोड़ रुपये और विराट कोहली की 1.35 करोड़ रुपये

बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli का नाम हॉपर एचक्यू द्वारा जारी 2019 Instagram Rich List में शामिल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जुलाई 2019 14:59 IST

Instagram पर एक पोस्ट से प्रियंका चोपड़ा की कमाई 1.87 करोड़ रुपये और विराट कोहली की 1.35 करोड़ रुपये

Facebook का स्वामित्व वाला फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram अब कमाई का ठिकाना बन गया है। दुनियाभर की जानी मानी हस्तियां अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli दोनों ही दिग्गज हस्तियों का नाम सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हॉपर एचक्यू द्वारा जारी '2019 Instagram Rich List' में शुमार है। इस लिस्ट में Kylie Jenner पहले स्थान पर हैं, ऐसा दावा किया गया है कि काइली जेनर हर स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए तकरीबन 8.74 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

2019 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में सिंगर Ariana Grande ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है और वह हर पोस्ट के लिए तकरीबन 6.87 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 13.9 करोड़ तो वहीं एरियाना ग्रांडे के इंस्टाग्राम पर 15.84 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 4.3 करोड़ से अभी अधिक फॉलोअर्स हैं, बता दें कि हॉपर एचक्यू द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए वह तकरीबन 1.87 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और इस लिस्ट में वह 19वीं पायदान पर हैं।

वहीं, दूसरी ओर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में 23वीं स्थान पर हैं। विराट कोहली को हर स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए तकरीबन 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है। फुटबॉलर Cristiano Ronaldo ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में काइली जेनर और एरियाना ग्रांडे को भी पीछे छोड़ दिया है।
Advertisement

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 17.28 करोड़ से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर हैं और वह हर एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए तकरीबन 6.73 करोड़ रुपये लेते हैं। Kim Kardashian को हर एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 6.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है।  
Advertisement

अभिनेत्री और सिंगर Selena Gomez इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं और वह हर स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 6.11 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। मशहूर सिंगर Justin Bieber इस लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं और स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए उन्हें 4.98 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। हॉपर एचक्यू ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि लिस्ट इंटरनल डेटा, एजेंसी रेट कार्ड और सार्वजनिक जानकारी पर आधारित है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.