Twitter पर भी Tweets के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे Facebook जैसे इमोजी रिएक्शन

साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स से मालूम चलता है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर Likes, Cheer, Hmm, Sad और Haha जैसे इमोजी रिएक्शन को शामिल करने वाला है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 2 जून 2021 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Twitter का Hmm और Cheer इमोजी Facebook पर मौजूद नहीं है
  • Sad और Haha इमोजी फेसबुक के इमोजी जैसे ही हैं
  • इन रिएक्शन इमोजी को कब रिलीज़ किया जाएगा फिलहाल साफ नहीं है

संभावना है कि Angry (गुस्से) इमोजी रिएक्शन को ट्विटर पर शामिल नहीं किया जाएगा

Twitter इन दिनों अपने ट्वीट्स में इमोजी रिएक्शन एड करने पर काम कर रहा है, बिल्कुल Facebook पर उपलब्ध रिएक्शन की तरह। यह जानकारी Reverse engineering expert Jane Manchun Wong द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स से प्राप्त हुई है। इन स्क्रीनशॉट्स से मालूम चलता है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर Likes, Cheer, Hmm, Sad और Haha जैसे इमोजी रिएक्शन को शामिल करने वाला है। फिलहाल इन इमोजी रिएक्शन पर काम चल रहा है, जिसमें से कुछ रिएक्शन के स्क्रीनशॉट् को साझा किया गया है। इनमें Cheer और Sad के लिए हार्ट इमोजी को दिखाया गया है। आपको बता दें, पोस्ट पर रिएक्शन की सुविधा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, जिसमें LinkedIn भी मौजूद है।
 

इमोजी रिएक्शन को सबसे पहले Reverse engineering expert Jane Manchun Wong (@wongmjane) द्वारा स्पॉट किया गया है, जिसने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किया है। यह इमोजी Facebook प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इमोजी जैसे ही दिखते हैं। Sad और Haha इमोजी फेसबुक के इमोजी जैसे ही हैं, वहीं Twitter ने Hmm (सोचने वाला) और Cheer इमोजी रिएक्शन को भी शामिल किया हैं। प्रतीत होता है कि ट्विटर पर Angry (गुस्से) इमोजी रिएक्शन को शामिल नहीं किया जाएगा।  

ट्विटर ने नए इमोजी रिएक्शन के संबंध में Gadgets 360 को एक ईमेल के जरिए कहा, "हम हमेशा ट्विटर पर होने वाली बातचीत में लोगों के लिए खुद को बेहतर तरीके से व्यक्त करने के लिए अतिरिक्त तरीके तलाश करते रहते हैं। हम आपको पोस्ट करते रहेंगे।"

ट्विटर ने मार्च 2021 में आयोजित किए एक सर्वे के जरिए इन इमोजी रिएक्शन के लिए प्रीव्यू प्रदान किया था।
Advertisement

ट्विटर को लेकर यह भी खबरे हैं कि वह नए Chirp नामक नए फॉन्ट्स की टेस्टिंग कर रहा है। इसका ऐलान जनवरी 2021 में किया गया था। कहा जा रहा है कि इस वेब यूज़र्स के लिए रोलआउट कर ददिया गया है। इन फॉन्ट्स में Chirp Black, Chirp Bold और Chirp Regular आदि शामिल हो सकते है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter Reactions, Emoji, Facebook, LinkedIn
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.