ट्रूकॉलर से कर सकेंगे गूगल डुओ के जरिए वीडियो कॉल

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 28 मार्च 2017 16:10 IST
ट्रूकॉलर ने मंगलवार को आयोजित एक इवेंट में अपने एंड्रॉयड ऐप में कुछ नए फ़ीचर जोड़ने का ऐलान किया। एंड्रॉयड के लिए ट्रूकॉलर 8 में एसएमएस, फ्लैश मैसेजिंग और ट्रूकॉलर पे जैसे फ़ीचर के ऐलान के अलावा कंपनी ने डुओ वीडियो कॉलिंग इंटीग्रेट करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी का ऐलान भी किया।

कंपनी का कहना है कि ट्रूकॉलर के जरिए गूगल डुओ से वीडियो कॉल करने पर हाई क्वालिटी मिलेगी। आने वाले महीनों में यह सर्विस एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ऐप में जारी कर दी जाएगी। यह सर्विस भी परमिशन-आधारित होगी, जिसका मतलब है कि यूज़र किसी भी समय डुओ सर्विस को ना इस्तेमाल करने का विकल्प चुन सकते हैं।

मंगलवार को कंपनी द्वारा आयोजित किए गए इवेंट में कॉलर आईडी सर्विस के अतिरिक्त भी सेवाओं को देने का बारे में बताया गया। डुओ सपोर्ट के साथ, कंपनी ने आईसीआईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में ट्रूकॉलर पे पेश किया। जिसके जरिए यूज़र ऐप में ही किसी यूपीआई आईडी या फिर भीम ऐप के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर  के जरिए पैसे भेज और मंगा सकते हैं।

गूगल में डुओ प्रमुख अमित फुले ने कहा, ''वीडियो कॉलिंग हर किसी के पास होनी चाहिए, चाहें वे किसी भी प्लेटफॉर्म पर हों। हमारा उद्देश्य वीडियो कॉलिंग को हर किसी के लिए आसान, तेज बनाने के साथ उपलब्ध कराना है। ट्रूकॉलर में इंटीग्रेशन के साथ, हम लाखों नए यूज़र को बेहतर वीडियो कॉल का अनुभव दे पाएंगे।''
Advertisement

इस साझेदारी के साथ ही गूगल को भी ट्रूकॉलर के ढाई करोड़ से ज्यादा यूज़र बेस तक डुओ वीडियो कॉलिंग का विस्तार करने में मदद मिलेगी। गूगल डुओ ऐप को पिछले साल लॉन्च के एक महीने के अंदर ही एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड कर लिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.