TikTok की भारत में होगी वापसी, भारतीय कंपनी से साझेदारी की फिराक में ByteDance

ByteDance और Hiranandani Group के बीच यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। इस साझेदारी और देश में दोबारा एंट्री के अपने इरादे के बारे में बाइटडांस ने केंद्र सरकार को अनौपचारिक रूप से सूचित भी किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जून 2022 19:50 IST
ख़ास बातें
  • भारत में जून 2020 में 58 ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था TikTok ऐप
  • ByteDance भारत में Hiranandani Group के साथ साझेदारी करने की तैयारी में
  • Tez Platforms का मालिक है हीरानंदानी ग्रुप

TikTok को भारत में जून 2020 में बैन कर दिया गया था

चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok भारत में लंबे समय से बैन है। इसके ऐप के अलावा, भारत सरकार ने कई अन्य चीनी ऐप्स जून 2020 में बैन लगाया था। अब, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में लोकप्रिय ऐप की मूल कंपनी ByteDance भारत में वापस एंट्री मारने की तैयारी कर रही है। भारत में अपनी वापसी के लिए कंपनी कथित तौर पर भरतीय मूल के रियल एस्टेट दिग्गज Hiranandani Group के साथ साझेदारी करने की प्लानिंग कर रही है। यह मानना गलत नहीं होगा कि ByteDance यह कदम सरकार की निगरानी से खुद को ज्यादा से ज्यादा बाहर रखने के लिए उठा रही होगी।

Economic Times की रिपोर्ट कहती है कि ByteDance भारत में Hiranandani Group के साथ साझेदारी के जरिए दोबारा एंट्री मारने की कोशिश कर रही है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी के सबसे पॉपुलर ऐप TikTok को देश में 58 अन्य ऐप के साथ लगभग दो साल पहले राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के चलते बैन कर दिया गया था। हालांकि, TikTok अभी भी पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि भारत ByteDance के लिए सबसे बड़े मार्केट में से एक है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि Hiranandani Group देश में Yotta Infrastructure Solutions के तहत डेटा सेंटर ऑपरेशन्स चलाता है और हाल ही में इसने Tez Platforms लॉन्च किया था, जो एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड कंज्यूमर सर्विस प्लेटफॉर्म है। रिपोर्ट आगे बताती है कि कंपनी अगले दो वर्षों में अपने इस नए बिजनेस में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहती है।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ByteDance और Hiranandani Group के बीच यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। इस साझेदारी और देश में दोबारा एंट्री के अपने इरादे के बारे में बाइटडांस ने केंद्र सरकार को अनौपचारिक रूप से सूचित भी किया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hiranandani Group, TikTok, Bytedance
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.