Instagram Reels पर अब बना सकेंगे TikTok जैसी Duets वीडियो, रोलआउट हुआ नया फीचर 'Remix'

Remix फीचर का इस्तेमाल आप रिएक्शन वीडियो बनाने या फिर दोस्त व किसी ट्रेंडिंग वीडियो पर अपना रिस्पॉन्स देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर को ग्लोबली यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2021 14:39 IST
ख़ास बातें
  • TikTok के Duets फीचर जैसा है Remix
  • ट्रेंडिंग वीडियो का रिएक्शन वीडियो बनाने में मदद करेगा रिमिक्स फीचर
  • इस फीचर को ग्लोबली यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है

मौजूदा रील्स के साथ बना सकेंगे नई रील वीडियो

Instagram ने Reels के कॉलेब्रेशन को बढ़ाने के लिए इसके साथ एक नया फीचर जोड़ दिया है, जिसका नाम है 'Remix'। रील का यह फीचर काफी हद-तक TikTok के Duets फीचर जैसा है, जिसमें यूज़र को मौजूदा वीडियो के साथ अपनी नई वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती थी। इंस्टाग्राम रील्स यूज़र भी अब Remix फीचर के जरिए मौजूदा वीडियो के साथ अपनी नई वीडियो बना सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल आप रिएक्शन वीडियो बनाने या फिर दोस्त व किसी ट्रेंडिंग वीडियो पर अपना रिस्पॉन्स देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर को ग्लोबली यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है।

Instagram ने अपने इस नए Remix फीचर का ऐलान ट्विटर के माध्यम से किया। जैसे कि हमने बताया इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए आप मौजूदा वीडियो के साथ अपना नया रील वीडियो बना सकते हैं। नए Remix फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने इंस्टाग्राम रील को ओपन करना होगा। अब उस रील वीडियो को चुने जिसके साथ आप रिमिक्स करना चाहते हैं। अब रील वीडियो में स्थित तीन डॉट्स पर क्लिक करें और वहां से Remix This Reel के विकल्प को चुनें। इंस्टाग्राम रिकॉर्ड रील को स्क्रीन के दायीं ओर रखेगा और आपकी रिकॉर्ड होने वाली नई रील को बायीं तरफ। अब Record बटन पर क्लिक करें और अपना रिमिक्स रील वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दें। इसके अलावा आप इफेक्ट्स, फिल्टर व एड साउंड जैसे टूल्स का इस्तेमाल करके अपनी रिमिक्स वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं।

यह फीचर बाय डिफॉल्ट आपको नई इंस्टाग्राम रील्स पर मिल जाएगा। यदि आप पुरानी रील्स का Remix बनाना चाहते हैं, तो भी आप वीडियो पर दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और आप इस वीडियो के साथ भी रिमिक्स रील बना सकते हैं। यह रिमिक्स रील्स आपको अपने पुराने इंस्टाग्राम रील्स के साथ आपकी प्रोफाइल की रील्स टैब पर दिखेंगे। इसके अलावा, क्रिएटर Instagram Activity tab टैब के जरिए यह भी देख सकते हैं कि उनके साथ किसने रिमिक्स वीडियो बनाई है।

गौरतलब है कि Snapchat को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह TikTok के लोकप्रिय Duets फीचर जैसा फीचर लेकर आने वाला है। वहीं, इसका नाम भी इंस्टाग्राम की तरह Remix ही होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Instagram Remix, Instagram Reels
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.