Threads ने बनाया इंटरनेट पर अनोखा रिकॉर्ड, 5 दिनों में 100 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर

Instagram Threads आने के बाद से ही यह काफी चर्चा में बना हुआ है और लगभग सभी इसको लेकर बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Instagram Threads आने के बाद से ही यह काफी चर्चा में बना हुआ है।
  • थ्रेड्स ने 5 दिनों जैसे कम समय में 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा छू लिया।
  • थ्रेड की 48 घंटों में हुई ऐसी बढ़त से इंस्टाग्राम यूजर बेस का पता चलता है।

Threads को यूजर्स ट्विटर के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

Photo Credit: Threads

Instagram Threads आने के बाद से ही यह काफी चर्चा में बना हुआ है और लगभग सभी इसको लेकर बात कर रहे हैं। यह ऐप इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च हुआ है और पूरे सोशल मीडिया पर इसी को लेकर बात हो रही है। इस ऐप को ट्विटर के प्रतिस्पर्धी ऐप के तौर पर लाया गया है। इस ऐप में पहले 48 घंटों में ही कई लोगों ने साइन-अप कर लिया है। इस प्लेटफार्म पर 100 मिलियन से ज्यादा अकाउंट बना लिए गए हैं। थ्रेड्स ने 5 दिनों जैसे कम समय में ही 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा छू लिया। यह प्लेटफार्म चैट जीपीटी, टिक टॉक और यहां तक की इंस्टाग्राम से भी तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।  


Twitter ने Meta को दी कोर्ट में घसीटने की धमकी


थ्रेड की तेजी से हो रही बढ़त का अंदाजा इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स पर आ रहे नंबर बैजेज से लगाया जा सकता है। इसका करंट यूजर काउंट 100 मिलियन से ज्यादा हो चुका है और यही स्पीड रही तो थ्रेड्स आने वाले कुछ घंटों में अन्य ऐप्स को तगड़ी टक्कर देगा। 

यह कितनी बड़ी उपलब्धि है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है की चैट जीपीटी को भी 100 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने के लिए 2 महीनों का समय, टिक-टॉक को 9 महीने, इंस्टाग्राम को ढाई साल का समय लगा था। थ्रेड के इतनी तेजी से बढ़ने का एक कारण इसका इंस्टाग्राम से इंटेग्रेट होना भी है।  
Advertisement

थ्रेड को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया और बढ़त को देखते हुए ट्विटर ने मेटा को कोर्ट में घसीटने की धमकी देते हुए पत्र लिखा है। इस पत्र के अनुसार, मेटा ने ट्विटर द्वारा निकाल दिए कर्मचारियों को नियुक्त कर लिया है जिनके पास मेटा के सेंसिटिव डाटा की जानकारी थी। इसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों सोशल मीडिया जाइंट में तगड़ा कम्पटीशन चल रहा है।  

थ्रेड की मात्र 48 घंटों में हुई ऐसी बढ़त से इंस्टाग्राम के यूजर बेस की ताकत का पता चलता है। अपने पहले आई ऐप्स से कई तेजी से 100 मिलियन यूजर बेस पूरा करने की क्षमता के साथ इस ऐप ने खुद को मैसेजिंग एप की कैटेगरी में काफी बड़ा प्रतिस्पर्धी बना लिया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Threads, Threads by Instagram, Social Media, Twitter, Elon Musk, Koo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.