AI अब गाने भी बनाएगा! 1 मिनट में 15 सेकंड का म्‍यूजिक तैयार कर देता है Suno, जानें इसके बारे में

Suno एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) म्यूजिक जनरेटर है जो एक सामान्य टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके असली गाने बना सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Suno एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) म्यूजिक जनरेटर है।
  • Suno सामान्य टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके असली गाने बना सकता है।
  • AI प्लेटफॉर्म को पहली बार जुलाई 2023 में पेश किया गया था।

Suno टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके असली गाने बना सकता है।

Photo Credit: Suno

Suno एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) म्यूजिक जनरेटर है जो एक सामान्य टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके असली गाने बना सकता है। AI प्लेटफॉर्म को पहली बार जुलाई 2023 में पेश किया गया था। जब यह ओपन बीटा में आया और मॉडल की टेस्टिंग करने के लिए अपने डिस्कॉर्ड चैनल में यूजर्स को ऐड करना शुरू कर दिया। बाद में इसने यूजर्स को अपने वेब इंटरफेस पर AI म्यूजिक जनरेट करने की भी सुविधा दी। दिसंबर 2023 मे प्लेटफॉर्म ने कोपायलट के लिए एक एक्सटेंशन ऐड करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की, जिससे चैटबॉट के यूजर्स को गाने भी बनाने की सुविधा मिली।

रविवार को रोलिंग स्टोन्स की एक रिपोर्ट में कंपनी के कार्य और विजन की जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, Suno सिर्फ सामान्य टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर ऑरिजनल म्यूजिक तैयार करता है। एक बार प्रॉम्प्ट दर्ज करने के बाद AI मॉडल एक मिनट के अंदर 15 सेकंड लंबा गाना तैयार करता है। प्लेटफर्म में फ्री और फीस दोनों स्तर पर प्रो और प्रीमियर में उपलब्ध है। कई अपग्रेड के बीच पेड सब्सक्राइबर को गाने के सामान्य बिजनेस अधिकार भी दिए जाते हैं, जबकि फ्री अकाउंट को गाने पर अधिकार नहीं मिलता है। वर्तमान में सस्ते प्रो टियर की शुरुआत 10 डॉलर (लगभग 830 रुपये) प्रति माह से होती है।
Advertisement

गैजेट्स 360 पर हमने Suno के वेब इंटरफेस की टेस्टिंग की और देखा कि यह यूजर्स फ्रेंडली होने के साथ नेविगेट करने में आसान है। कुछ ही सेकंड में हम अपना प्रॉम्प्ट टाइप करने और ऑरिजनल ट्रैक तैयार कर पाए थे। हमने प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल किया, "A punchy pop song about an AI stuck inside the screen, jealous of real human beings," और एक मिनट से भी कम समय में इसने 'Digital Envy' नाम का गाने के दो वर्जन बनाए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि म्यूजिक क्रिएशन Suno के एआई मॉडल द्वारा किया जाता है। वहीं गाने और गाने के टाइटल के लिए यह ओपनएआई के चैटजीपीटी का इस्तेमाल करता है। यूएस-बेस्ड स्टार्टअप ने अपने एआई मॉडल के आर्किटेक्चर या किसी अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया है। Suno एक असली कलाकार के स्टाइल में गाए गए किसी भी म्यूजिक को जनरेट नहीं करता है और मुश्किल स्थिति से गुजरते हुए नया तैयार करता है। अगर ऐसा कोई संकेत पता चलता है कि यह म्यूजिक जनरेट करने से मना कर देता है। रिपोर्ट के अनुसार, AI स्टार्टअप बड़े म्यूजिक लेबल के साथ भी बातचीत में है। 23 फरवरी को Suno ने प्रो और प्रीमियर यूजर्स के लिए अपना V3 अल्फा मॉडल पेश किया,जो कि ज्यादा रियल और ऑथेंटिक म्यूजिक बनाता है। सिर्फ V1 और V2 मॉडल फ्री यूजर्स के लिए के लिए उपलब्ध हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.