Facebook, Instagram की पेरेंट कंपनी Meta 'आतंकी' संगठन घोषित! जानें वजह

हाल ही में, यूरोपियन यूनियन (EU) ने भी इसी कड़ी में रूस से जुड़ी सभी क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस पर पूरी तरह बैन लगा दिया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • रूस ने इस साल मार्च के आखिर में फेसबुक और इंस्टाग्राम को बैन कर दिया था।
  • रूस का आरोप था कि Meta ने उसके कथित सैन्य अभियान में रूसोफोबिया फैलाया
  • रूस ने यूक्रेन पर हमले के बाद से सोशल मीडिया पर निगरानी रखी है

रूस ने इस साल मार्च के आखिर में Facebook और Instagram को बैन कर दिया था।

रूस (Russia) ने फेसबुक (Facebook) की मूल कंपनी मेटा (Meta) को "आतंकी और चरमपंथी" संगठन करार दिया है। यूक्रेन के साथ युद्ध (Russia Ukraine War) कर रहे देश ने इससे पहले भी विदेशी ग्लोबल कंपनियों को लेकर कई चौंकाने वाले फैसले लिए है। मेटा एक अमेरिकी कंपनी है और इसके स्वामित्व में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आते हैं, जैसे Facebook, WhatsApp और Instagram आदि। 

NDTV के अनुसार, रूस ने मंगवार को अमेरिका की बड़ी टेक कंपनी Meta को अपनी फेडरल सर्विस फॉर फाइनेंशियल मॉनिटरिंग (Rosfinmonitoring) के डेटाबेस में "आंतकी और चरमपंथी" के तौर पर लिस्ट किया। मेटा इससे पहले फेसबुक के नाम से ऑपरेट करता था। जैसा कि हमने बताया, यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और WhatsApp की पेरेंट कंपनी है। 
Advertisement

रूस ने इस साल मार्च के आखिर में फेसबुक और इंस्टाग्राम को बैन कर दिया था। इस बैन के पीछे भी देश ने प्लेटफॉर्म द्वारा "चरमपंथी गतिविधियों" का हवाला दिया था। रूस का आरोप था कि Mark Zuckerberg की Meta Platforms, Inc ने यूक्रेन में जारी उसके कथित सैन्य अभियान के दौरान "रूसोफोबिया" फैलाया। हालांकि, मेटा के वकील ने उस समय आरोपों को खारिज कर दिया था और अदालत से कहा था कि उनका संगठन कभी भी चरमपंथी गतिविधियों में शामिल नहीं हुआ।

यह भी बताते चलें कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद रूस ने सोशल मीडिया पर निगरानी रखनी शुरू कर दी थी, जिसके बाद कई बड़ी टेक कंपनियों ने रूसी मीडिया पर पाबंदी लगा दी थी। हाल ही में, यूरोपियन यूनियन (EU) ने भी इसी कड़ी में रूस से जुड़ी सभी क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस पर पूरी तरह बैन लगा दिया था। इसके बाद से, रूस भी किसी न किसी वजह से टेक दिग्गजों को अपना निशाना बना रहा है।
Advertisement

कुछ दिनों की शांति के बाद, सोमवार को, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में ताबड़तोड़ मिसाइलें गिराई। रूस ने क्रीमिया पुल उड़ाए जाने के बाद यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी बमबारी भी की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.