Google Pay App का इस्तेमाल करते हुए यूं करें अपना FASTag रीचार्ज

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे Google Pay के माध्यम से अपना FASTag अकाउंट रीचार्ज करें। पिछले साल जनवरी महीने में Google ने FASTag यूज़र्स के लिए UPI रीचार्ज ऑप्शन पेश किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2021 09:40 IST
ख़ास बातें
  • FASTag रीचार्ज पिछले साल Google Pay पर हुआ था पेश
  • गूगल पे में सर्च बार पर सर्च करना होगा FASTag रीचार्ज
  • बॉर्डर क्रोस करने पर FASTag अकाउंट से कटता है टोल चार्ज
एक शहर से दूसरे शहर ट्रैवलिंग करते वक्त यदि आपका FASTag अकाउंट का बैलेंस खत्म हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। दरअसल, FASTag रीचार्ज करना काफी सुविधाजनक है और कई ऐप्स आपको आपका फास्टैग रीचार्ज करने का विकल्प प्रदान करती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे Google Pay के माध्यम से अपना FASTag अकाउंट रीचार्ज करें। पिछले साल जनवरी महीने में Google ने FASTag यूज़र्स के लिए UPI रीचार्ज ऑप्शन पेश किया था, ताकि वह गूगल पे ऐप की मदद से अपना रीचार्ज आसानी से कर सकें। यह आपको आसानी से आपके FASTag अकाउंट को रिचार्ज करने देता है जिसका इस्तेमाल करके आप बिना किसी अवरोध के भारत में शहरों के बॉर्डर क्रोस कर सकते हैं।

Google Pay App के जरिए FASTag अकाउंट रीचार्ज करने का तरीका बताने से पहले बता दें कि आपको अपने फास्टैग-इशू करने वाले बैंक के बारे में पता होना चाहिए। इसके अलावा, आपको अपना FASTag अकाउंट भी रीचार्ज से पहले लिंक करना होगा।
Advertisement
 

How to recharge your FASTag using Google Pay

सबसे पहले FASTag अकाउंट को लिंक करना होगा, जिसका तरीका हम आपको आगे बताएंगे। इसके अलावा, इसमें Google Pay ऐप के माध्यम से अपना FASTag अकाउंट रीचार्ज कैसे करें, यह तरीका भी बताया जाएगा।

- अपने एंड्रॉयड या आईफोन में Google Pay app को ओपन करें।
Advertisement

- अब New Payment बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद सर्च बार में “FASTag” को सर्च करें।
Advertisement

- नीचे आपको अपने FASTag इशूइंग बैंक को चुनना होगा।
Advertisement

- अब Get started पर क्लिक करें।

- अब आपको अपना व्हिकल नंबर (बिना स्पेस के) एंटर करना होगा और अकाउंट को नाम देना होगा। जैसे “my car” या फिर आप अपनी कार मॉडल का नाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

- अब स्क्रीन के निचले हिस्से पर स्थित Link account बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपना अकाउंट रिव्यू करना होगा, जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम व व्हिकल नंबर आदि शामिल होगा।

- रिव्यू करने के बाद Link account बटन पर क्लिक कर दें। अब कम से कम 200 रुपये की पेमेंट के लिए Pay बटन पर टैप करें।

- अब Tick पर क्लिक करें।

- इसके बाद स्क्रीन के निचले हिस्से पर स्थित Pay बटन पर क्लिक करें।

- अब गूगल पे ऐप आपसे आपका UPI पिन मांगेगा, जिसको एंटर करने के बाद आपकी पेमेंट हो जाएगी।

पेमेंट होने के बाद आपको गूगल पे से लिंक बैंक अकाउंट का SMS प्राप्त होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FASTag Recharge, FASTag, Google Pay
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.