'रेल यात्री' आपको देगा देरी से चल रहे ट्रेनों की जानकारी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2016 19:06 IST
कोहरे के कारण रेलों के परिचालन में हो रही देरी के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप 'रेल यात्री' ने एक विशेष फीचर की शुरुआत की है। रेल यात्री के अनुसार, पिछले सप्ताह दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली 90 रेलें अपने-अपने गंतव्य स्थल देरी से पहुंचीं।

वेब पोर्टल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "शुरू किए गए नए फीचर 'फॉग अलर्ट' के जरिए यात्री किसी खास रेलमार्ग के बीच कोहरा छाने की संभावना, कोहरे की सघनता और कोहरे के कारण रेलों के परिचालन में होने वाली संभावित देरी के बारे में जान सकेंगे। इस फीचर का उपयोग कर यात्री अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बना सकेंगे और अपने स्वजनों को रेलों के परिचालन में होने वाली देरी के बारे में सूचित कर सकेंगे।"

इस फीचर के जरिए किसी रेल के किसी स्टेशन पर पहुंचने में होने वाली संभावित देरी के बारे में जाना जा सकेगा।

रेल यात्री के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष राठी ने कहा, "हमने यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बनाने में मदद देने के उद्देश्य से शुरू की है। हमारा मानना है कि इंटरनेट से युक्त मोबाइल रेल परिचालन में विलंब के कारण होने वाली परेशानी को दूर करने में सहायक होगा और यात्रा को अधिक सुखद बनाएगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Train, Rail yatri, railway, Rail App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.