Spotify के सर्च रिजल्‍ट्स में दिखा अश्‍लील कंटेंट, विवाद बढ़ने पर कंपनी ने लिया एक्‍शन, जानें

पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई (Spotify) विवादों में घिर गया है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ यूजर्स ने इसके सर्च रिजल्ट्स में अश्लील सामग्री देखी।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 16:39 IST
ख़ास बातें
  • पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई विवादों में
  • ‘सर्च रिजल्ट्स में अप्रत्याशित अश्लील वीडियो’ दिखने का दावा
  • कंपनी ने कहा, कंटेंट को हटाया गया

2008 में लॉन्च हुआ स्पॉटिफाई आज 100 मिलियन से ज्यादा गानों वाला प्‍लेटफॉर्म है।

Spotify Search Result Video : पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई (Spotify) विवादों में घिर गया है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ यूजर्स ने इसके सर्च रिजल्ट्स में अश्लील सामग्री देखी। द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक रेडिट यूजर ने स्पॉटिफाई सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें रैपर एमआईए के लिए सर्च में ‘एक अश्लील वीडियो सजेशंस में दिखा।' स्पॉटिफाई के प्रवक्ता ने कहा कि प्लेटफॉर्म की पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण कंटेंट को हटा दिया गया है। स्पॉटिफाई की कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी के अनुसार, जो भी कंटेंट यौन सामग्री से संबंधित हो, उसे हटा दिया जाता है।

हाल ही में रेडिट पर कई पोस्ट्स में ‘सर्च रिजल्ट्स में अप्रत्याशित अश्लील वीडियो' और ‘एक यूजर के डिस्कवरी वीकली प्लेलिस्ट में इरॉटिक ऑडियो ट्रैक्स' के उदाहरण शेयर किए गए हैं। 2022 में एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि ‘स्पॉटिफाई पर हार्डकोर सेक्स इमेज अपलोड करने की कोशिश करने वाले लोगों की संख्या चौंकाने वाली है।'

ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि ऐप में यूजर्स की प्रोफाइल में अश्लील कंटेंट को ब्लॉक करने का विकल्प है, लेकिन यह फ‍िल्टर चालू होने के बावजूद सर्च में कुछ ऐसी सामग्री दिख जाती है। स्पॉटिफाई के नियमों के अनुसार, ‘अश्लीलता या यौन संतुष्टि के उद्देश्य से नग्नता या जननांगों का चित्रण' प्रतिबंधित है।

2008 में लॉन्च हुआ स्पॉटिफाई आज 100 मिलियन से ज्यादा गानों, 6 मिलियन पॉडकास्ट्स और 3.5 लाख ऑडियोबुक्स के साथ दुनिया का सबसे पॉपुलर ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। स्पॉटिफाई के अनुसार, ‘हम 640 मिलियन यूजर्स और 252 मिलियन प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के साथ 180 से ज्‍यादा देशों में अपनी सेवाएं देते हैं।' 2024 की तीसरी तिमाही (30 सितंबर को समाप्त) में स्पॉटिफाई के प्रीमियम यूजर्स की संख्या बढ़कर 252 मिलियन हो गई। वहीं, कुल मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या साल-दर-साल 11% बढ़कर 640 मिलियन हो गई।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.