पेटीएम के ज़रिए दुकानों में क्रेडिट या डेबिट कार्ड से अभी नहीं हो सकेगा भुगतान, योजना टली

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2016 20:10 IST
पेटीएम ने बुधवार को नया ऐप पीओएस सिस्टम शुरू करने की जानकारी दी थी। इसकी मदद से छोटे व्यापारी पेटीएम प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट ले सकते थे। और इसके लिए फिज़िकल कार्ड रीडर की भी ज़रूरत नहीं पड़ती। हालांकि, डेटा और निजी जानकारियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल के बाद इस फ़ीचर को एक दिन बाद ही कंपनी ने फिलहाल टालने का ऐलान किया है।

पेटीएम ने ब्लॉग में लिखा कि उसने अभी इस फ़ीचर को व्यापारियों को मुहैया नहीं कराने का फैसला किया है।
Advertisement

ब्लॉग में पेटीएम ने कहा कि उसने इस प्रक्रिया को और भी सुरक्षित बनाने के लिए कई विशेषज्ञों से चर्चा की। इसमें कई और फ़ीचर जोड़ने व सुरक्षा को  और ठोस करने के बाद ही व्यापारियों के लिए पेश किया जाएगा। पेटीएम के मुताबिक, वह इस प्रोडक्ट को अपडेट करने के बाद फिर से लॉन्च करेगी।

कंपनी ने आगे कहा, "हमारे लिए ग्राहक का डेटा और निजता से ज्यादा महत्वपूर्ण और कुछ भी नहीं है। हम इसे हमेशा बाकी ज़रूरतों से ऊपर रखेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm POS App, POS machines, Credit and Debit Cards

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.