Paytm Payments Bank यूजर ध्‍यान दें! आज के बाद नहीं चलेंगी ये सर्विस, जानें डिटेल

Paytm Payments Bank : अब पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अपने अकाउंट में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे। हालांकि पैसे निकालने और ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती रहेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मार्च 2024 18:16 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक आज से हो रहा बंद
  • ग्राहकों को कई सेवाओं का होगा नुकसान
  • FASTag को भी रिचार्ज नहीं कराया जा सकेगा

आज के बाद पेमेंट्स Bank अकाउंट में सैलरी क्रेडिट, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर या सब्सिडी उपलब्ध नहीं होगी।

Paytm : पेटीएम यूजर्स ध्‍यान दें! कंपनी की प्रमुख सर्विस ‘पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड' (पीपीबीएल) की कई सेवाएं आज से बंद की जा रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते महीने ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक को उसकी तमाम सेवाओं को बंद करने के लिए कहा था। अब पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अपने अकाउंट में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे। हालांकि पैसे निकालने और ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती रहेगी। आज के बाद पेमेंट्स Bank अकाउंट में सैलरी क्रेडिट, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर या सब्सिडी उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन पार्टनर बैंक से रिफंड, कैशबैक और स्वीप-इन की सुविधा जारी रहेगी। 
 

आज से बंद हो जाएंगी ये सेवाएं 

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अब अपने अकाउंट्स में पैसे जमा नहीं कर सकते हैं, लेकिन पैसे निकाले या ट्रांसफर किए जा सकते हैं। 
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक खातों में अब से सैलरी क्रेडिट नहीं होगी। सब्सिडी भी नहीं आएगी। 
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूजर्स अब अपने वॉलेट को टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। पेटीएम वॉलेट से फंड ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। हालांकि बिलों के पेमेंट के लिए वॉलेट में मौजूद पैसों को इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 
  • पेटीएम बैंक द्वारा जारी किए गए FASTag को रिचार्ज नहीं कराया जा सकेगा। 
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक से NCMC कार्ड को रिचार्ज नहीं कराया जा सकेगा। 
  • अब यूजर अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट्स में यूपीआई या IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। 
 

Paytm App करता रहेगा काम 

पेटीएम ऐप पहले की तरह ही काम करता रहेगा। अगर आपका पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट नहीं है, तो आपको पेटीएम इस्‍तेमाल करने में कोई रुकावट नहीं आएगी। पेटीएम ऐप पर यूपीआई सेवाएं इस्‍तेमाल की जाती रहेंगी। 
 

Paytm Payments Bank क्यों हो रहा बंद

एक रिपोर्ट में कहा गया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में हजारों अकाउंट बिना उचित पहचान के खोले गए, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों में की आशंका पैदा हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह जानकारी ईडी और प्रधान मंत्री कार्यालय समेत अधिकारियों के साथ भी साझा की गई थी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  2. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  3. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  4. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  6. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  7. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  8. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  10. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.