60 हजार से ज्यादा Android ऐप्स है गड़बड़ी का शिकार, आपने तो नहीं किए डाउनलोड!

संक्रमित ऐप्स आधिकारिक Google Play Store पर नहीं, बल्कि Google सर्च के जरिए खोजे जाने पर योग्य थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर या वेबसाइट्स पर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2023 18:04 IST
ख़ास बातें
  • पिछले छह महीनों में कम से कम 60,000 Android ऐप में एडवेयर पाए गए हैं
  • एडवेयर्स अकसर बैकग्राउंड में विज्ञापन चलाने का काम करते हैं
  • ऐप्स Play Store पर नहीं, बल्कि थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं

इनमें से कई थर्ड-पार्टी ऐप्स Netflix, YouTube, TikTok जैसे पॉपुलर ऐप्स की नकल करते हैं

एक साइबर सिक्योरिटी फर्म का कहना है कि पिछले छह महीने में 60 हजार से ज्यादा Android ऐप्स में एडवेयर मिले हैं, जो बुरे मकसद रखने वाले डेवलपर्स के लिए स्मार्टफोन में बैकग्राउंड या फोरग्राउंड में किसी न किसी तरीके से विज्ञापन चलाकर पैसे बनाने का काम करते हैं। एडवेयर्स को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि ये आम यूजर के पकड़ में नहीं आता है। रिपोर्ट का कहना है कि एडवेयर्स से संक्रमित ऐप्स आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं है। इसके बजाय ये थर्ड-पार्टी स्टोर्स और इंटरनेट पर apk के रूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

Bitdefender की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह महीनों में कम से कम 60,000 Android ऐप में एडवेयर पाए गए हैं। एडवेयर्स अकसर बैकग्राउंड में विज्ञापन चलाने का काम करते हैं और इनकी वजह से स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप में भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ये स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में भी असर डालते हैं।

रिपोर्ट बताती है कि संक्रमित ऐप्स आधिकारिक Google Play Store पर नहीं, बल्कि Google सर्च के जरिए खोजे जाने पर योग्य थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर या वेबसाइट्स पर मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, इनमें से कई थर्ड-पार्टी ऐप्स Netflix, YouTube, TikTok जैसे पॉपुलर ऐप्स की नकल करते हैं और साथ ही फ्री VPN या प्रीमियम ऐप्स का एड-फ्री अनुभव देने का दावा करते हैं।

आम यूजर को ये वेबसाइट अच्छे से बेवकूफ बना सकती है, क्योंकि जब कोई यूजर कथित तौर पर गूगल सर्च से किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट खोलता है, तो उसे एक विज्ञापन पेज पर ले जाया जाता है, जो एक वैध डाउनलोड पेज के समान दिखाई देता है, लेकिन यह वास्तव में डिवाइस पर एडवेयर इंस्टॉल करता है। 

एक बार जब ऐप इंस्टॉल हो जाता है और स्मार्टफोन में खोला जाता है, तो यह एरर मैसेज दिखाता है और ऐप को अनइंस्टॉल करने का ऑप्शन दिखाता है। अब, यदि कोई यूजर इसे अनइंस्टॉल कर भी देता है, तो भी एडवेयर स्मार्टफोन में ही रहता है और बैकग्राउंड में चलता रहता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Adwares, Adware Apps, Google Play Store
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  3. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  4. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  5. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  4. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  5. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
  6. इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ऐसे कर सकते हैं UPI भुगतान, जानें पूरा तरीका
  7. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  10. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.