मैसेज भेजने का सुरीला अंदाज, MSTY ऐप से भेजें गानों की क्लिप

मैसेज भेजने का सुरीला अंदाज, MSTY ऐप से भेजें गानों की क्लिप
विज्ञापन
अगर आप अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए कॉल करना या मैसेज भेजना नहीं चाहते और उसे और नाराज किए बिना अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं तो किसी गीत का छोटा सा क्लिप भेजना ज्यादा असरदार हो सकता है।

समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार एक नया मोबाइल ऐप MSTY (माय सॉन्ग टू यू) इसी तरह की सुविधा प्रदान करता है, और अपने उपयोगकर्ताओं को फोटो, लिखित संदेश के साथ नए-नए लोकप्रिय गानों की 18 सेकेंड की क्लिप भेजने की सुविधा देता है।

ब्रिटिश कंपनी ने इस ऐप को 155 देशों में जारी किया है, जिसमें उपयोगकर्ताओं के लिए 2,000 गानों की क्लिप मुहैया कराई गई है।

यह ऐप कंप्यूटर के एल्गोरिदम की बजाय मानवीय भावनाओं के अनुरूप किसी गीत के सबसे भावुक 30 सेकेंड की क्लिप को लिया गया है।

ऐप में गानों की क्लिप को उनके मूड या जॉनर जैसे जश्न, उमंग, उत्साह, पॉप हिट्स के अनुसार विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है।

उपभोक्ता 2,000 गानों की क्लिप को उनकी कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग लिस्ट में से ब्राउज़ कर सकते हैं।

कंपनी के संस्थापक ग्रांट बोवी के अनुसार, "फिल्म से लेकर टेलीविजन और विज्ञापन तक लोग संगीत को हमेशा प्रभावशाली माध्यम के रूप में प्रयोग करते रहे हैं। आप अपनी उसी भावना को गीतों के जरिए मैसेज में क्यों नहीं भेज सकते? यह बेहद स्वाभाविक है।"

बाजार में पहले से इस तरह के ऐप मौजूद हैं, जैसे 'ला-ला' और 'रिदम'। हालांकि 'ला-ला' जहां पूरा गाना भेजता है वहीं 'रिदम' अपने उपभोक्ताओं से कई गतिविधियों के लिए कीमत वसूलता है।

लेकिन MSTY ऐप तस्वीरों और लिखित संदेशों को गाने के क्लिप के साथ भेजने की सुविधा देता है।

MSTY ने यूनिवर्सल, सोनी और वॉर्नर ब्रदर्स के साथ करार किया है, जिससे इसे 2.2 करोड़ गानों के इस्तेमाल का कानूनी अधिकार मिल जाएगा।

MSTY ऐप को ऐप्पल म्यूजिक के साथ भी इंटीग्रेट किया गया है। उपभोक्ता जिस गाने को चुनते हैं उस पर क्लिक कर उसे ऐप्पल म्यूजिक एलबम में शामिल कर सकते हैं, जहां वे उस गाने को स्ट्रीम कर सकते हैं या खरीद सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »