Netflix पर जल्द ही खेल सकेंगे वीडियो गेम्स भी, दो नए किड्स फीचर्स का हुआ ऐलान

'गेम्स' एक नई प्रोग्रामिंग जॉनर के रूप उभरता प्रतीत हो रहा है, बिल्कुल डॉक्यूमेंट्री और स्टैंडअप स्पेशल्स के समान। वहीं, संभावना है कि इसे शुरुआती रूप में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऑफर किया जाएगा। इस कदम के माध्यम से नेटफ्लिक्स अमेरिका जैसी मार्केट में प्रगति पा सकता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Netflix ने गेम डेवलपमेंट के लिए Mike Verdu को VP नियुक्त किया है
  • Kids Recap Email के जरिए बच्चों द्वारा कॉन्टेंट ट्रेक कर सकेंगे पेरेंट्स
  • Kids Top 10 row बच्चो के लिए दिखाएगा टॉप कॉन्टेंट
Netflix जल्द ही गेमिंग मार्केट में उतरने की योजना बना रहा है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स और फेसबुक के फूर्व एग्जिक्यूटिव Mike Verdu को अपने गेम डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया है। Netflix फिलहाल अपने प्लेटफॉर्म पर केवल मूवी और टीवी शोज़ ही ऑफर करती है और अब प्रतीत होता है कि वह अब वीडियो गेमिंग मार्केट में भी विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके अतिरिक्त, नेटफ्लिक्स ने दो नई सर्विस का भी ऐलान किया है, जो हैं  Kids Recap Email और Kids Top 10 row, जिसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म को किड्स-फ्रेंडली बनाना है।

Bloomberg की रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े सूत्र का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Netflix अगले साल तक वीडियो गेमिंग मार्केट में एंट्री कर अपनी सीमा में विस्तार करने की योजना बना रहा है। 'गेम्स' एक नई प्रोग्रामिंग जॉनर के रूप उभरता प्रतीत हो रहा है, बिल्कुल डॉक्यूमेंट्री और स्टैंडअप स्पेशल्स के समान। वहीं, संभावना है कि इसे शुरुआती रूप में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऑफर किया जाएगा। इस कदम के माध्यम से नेटफ्लिक्स अमेरिका जैसी मार्केट में प्रगति पा सकता है।
Advertisement

आपको बता दें, नेटफ्लिक्स ने कुछ समय पहले भी वीडियो गेमिंग मार्केट में उतरने के संकेत दिए थे। इस पहली घोषणा फ्री-टू-प्ले स्ट्रेंजर थिंग्स मोबाइल गेम के साथ हुई थी, जिसका ऐलान E3 2019 में हुआ था। मई महीने में नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया ता कि वह वीडियो गेम मार्केट में अपनी इंवेस्टमेंट को बूस्ट करने के लिए एक एग्जिक्यूटिव की तलाश कर रहे हैं।

जैसे कि हमने बताया नेटफ्लिक्स ने इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्म को किड्स-फ्रेंडली बनाने के लिए दो नई सर्विस का भी ऐलान किया है। पहली सर्विस का नाम है Kids Recap Email, यह फीचर बच्चों के पेरेंट्स को बच्चों के कॉन्टेंट प्रेफरेन्स, नेटफ्लिक्स पर उनके पसंदीदा शोज़ के आधार पर रेकमेन्डेशन जैसे इनसाइट्स भेजेगा। नेटफ्लिक्स पेरेंट्स को टॉप थीम और टॉपिक चार्ट भी देगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि उनके बच्चों ने किस शोज को सबसे ज्यादा इन्जॉय किया। यह सर्विस 16 जुलाई से शुरू होगी और उन यूजर्स के लिए शुरू की जाएगी जिनके अकाउंट में एक्टिव किड्स प्रोफाइल मौजूद है।
Advertisement

नेटफ्लिक्स की दूसरी सर्विस का नाम Kids Top 10 row है। यह बच्चों के लिए टॉप 10 सबसे लोकप्रिय टाइटल्स दिखाएगा, जिन्हें उनकी मैच्योरिटी रेटिंग के साथ डेली अपडेट किया जाएगा। इस लिस्ट को 'Kids' प्रोफाइल होमपेज या फिर मैन्यू बार में 'New & Popular' सेक्शन पर खोजा जा सकता है। किड्स टॉप 10 रॉ को पहले स ही 93 देशों के यूज़र्स के लिए लाइव कर दी गई है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.