MyGov कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट की मदद से कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर खोजना हुआ आसान, ऐसे करें इस्तेमाल

MyGov Corona Helpdesk chatbot केवल व्हाट्सएप पर ही उपलब्ध है और इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके फोन में व्हाट्एप होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 मई 2021 21:07 IST
ख़ास बातें
  • MapmyIndia या CoWIN प्लेटफॉर्म पर भी खोज सकते हैं नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर
  • MyGov Corona Helpdesk chatbot केवल व्हाट्सएप पर ही उपलब्ध है
  • सुविधा का लाभ लेने के लिए मोबाइल फोन में व्हाट्सएप होना अनिवार्य

CoWIN पोर्टल पर एरिया पिन कोड के द्वारा नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पता किया जा सकता है।

भारत का वैक्सीनेशन अभियान अब तीसरे चरण में पहुंच चुका है। इस चरण में 18 साल और उससे ऊपर के सभी नागरिकों को COVID-19 वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए भारत सरकार ने केंद्रीय CoWIN पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और अप्वॉइंटमेंट स्लॉट भी चेक कर सकते हैं। CoWIN पोर्टल नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर्स की सूचि दिखा देता है। मगर व्हाट्सएप से संचालित  MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट में एक नई सुविधा दी गई है जिससे लोग अपने नजदीक का वैक्सीन सेंटर आसानी से ढूंढ सकते हैं। यह चैटबॉट पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था।

MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट WhatsApp पर नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर दिखा रहा है। इस चैटबॉट को पिछले साल फर्जी खबरों को हटाने और COVID-19 के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए लॉन्च किया गया था। लॉन्च के मात्र दस दिनों के अंदर इसमें 1.7 करोड़ यूजर जुड़ चुके थे। अब तीसरे चरण की वैक्सीनेशन मुहिम के अन्तर्गत भारत सरकार के ट्विटर अकाउंट MyGovIndia से यह जानकारी सामने आई है कि MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट अब नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर ढूंढने में भी लोगों की मदद करेगा।
 

How to find nearest vaccination centre using WhatsApp

MyGov Corona Helpdesk chatbot केवल व्हाट्सएप पर ही उपलब्ध है और इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके फोन में व्हाट्सएप होना अनिवार्य है। नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर ढूंढने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

अपने मोबाइल फोन में 9013151515 नम्बर को सेव करें अथवा MyGoV Corona Helpdesk Chatbot खोलने के लिए इस लिंक पर विजिट करें।
Advertisement
    
वार्तालाप शुरू करने के लिए Hi अथवा Namaste ('नमस्ते') लिखें।
स्वचालित प्रक्रिया द्वारा आपको उत्तर मिलेगा और कुछ सवालों का जवाब देने के पश्चात् आपसे आपके एरिया का पिन कोड पूछा जाएगा। आप वहां पर अपना पिन कोड लिख दें।
Advertisement
    
उसके बाद चैटबॉट आपको बताए गए एरिया और पिनकोड के अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर्स की लिस्ट भेज देगा।
WhatsApp के अलावा आप MapmyIndia प्लेटफॉर्म या CoWIN प्लेटफॉर्म पर भी अपना नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर ढूंढ सकते हैं। CoWIN website के होम पेज पर 'find nearby vaccination centres' ऑप्शन है जहां पर अपना एरिया पिन कोड देकर आप उस एरिया के रजिस्टर्ड वैक्सीनेशन सेंटर ढूंढ सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.