mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड

UIDAI ने 30 जून से mAadhaar ऐप बंद कर दिया है। अब यूजर्स को नया Aadhaar ऐप इस्तेमाल करना होगा, जिसमें Face Authentication, QR Code शेयरिंग और बेहतर प्राइवेसी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2026 17:46 IST
ख़ास बातें
  • 30 जून से mAadhaar ऐप हुआ बंद
  • नए Aadhaar ऐप में Face Authentication और QR Code फीचर
  • Android और iPhone पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध

UIDAI ने mAadhaar ऐप बंद कर नए Aadhaar ऐप को मुख्य प्लेटफॉर्म बनाया

अगर आप अभी भी पुराना mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आज से आपको नए Aadhaar ऐप पर स्विच करना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आज, 30 जून से mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है। इसकी जगह अब नया Aadhaar ऐप यूज करना होगा, जिसे कुछ महीनों पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी का कहना है कि नया ऐप पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है और इसमें फेस ऑथेंटिकेशन, QR Code से Aadhaar शेयर करने और बेहतर प्राइवेसी जैसे कई नए फीचर्स दिए गए हैं।

UIDAI ने mAadhaar ऐप को आज से बंद कर दिया है। इस ऐप को स्मार्टफोन पर Aadhaar सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि, समय के साथ संस्था ने एक नया और ज्यादा एडवांस्ड Aadhaar ऐप तैयार किया, जो पिछले कुछ महीनों से उपलब्ध है। इस नए ऐप में यूजर्स को अपनी निजी जानकारी पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है। नए ऐप में पूरे Aadhaar की बजाय जरूरत के हिसाब से सीमित जानकारी शेयर की जा सकती है, जिससे प्राइवेसी बेहतर होती है।

Thank you, mAadhaar App. Now, switch to the new Aadhaar App for smarter & smoother experience.
Download the new Aadhaar App today - https://t.co/X1ymzxksIZ #AadhaarApp #mAadhaarApp #Aadhaar pic.twitter.com/BuKPB35nH2

— Aadhaar (@UIDAI) June 30, 2026

UIDAI के नए Aadhaar ऐप को डिजिटल आइडेंटिटी वॉलेट के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें Face Authentication के जरिए लॉग इन और पहचान वैरिफाई की जा सकती है। इसके अलावा QR Code की मदद से Aadhaar शेयर करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

नए ऐप में बायोमैट्रिक लॉक/अनलॉक, आधार वैरिफिकेशन, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री, क्रेडेन्शियल मैनेजमेंट और एक ही डिवाइस पर कई Aadhaar प्रोफाइल जोड़ने जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। यह ऐप कई भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।

Advertisement

नया Aadhaar ऐप Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, UIDAI ने सलाह दी है कि ऐप डाउनलोड करने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसका डेवलपर UIDAI ही है। सर्विसेज यूज करके के लिए ऐप में साइन-इन करें। इसके बाद Face Authentication या अन्य बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें और नया PIN सेट करें।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  2. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  3. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  4. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  5. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  6. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  7. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  8. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  9. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  10. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.