Paytm, PhonePe, Amazon Pay के केवाईसी अपडेट की डेडलाइन 6 महीने बढ़ी

30 अगस्त को RBI ने KYC Update करने की डेडलाइन की तारीख 6 महीने बढ़ाने का फैसला किया। साथ में यह चेतावनी भी दी कि डेडलाइन अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 17:04 IST
ख़ास बातें
  • 29 फरवरी 2020 होगी केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख
  • KYC Update के लिए फिजिकल वैरिफिकेशन होना ज़रूरी
  • आरबीआई ने कहा, इसके बाद नहीं बढ़ेगी डेडलाइन

KYC Update: पेटीएम, फोनपे और अमेज़न पे के यूज़र्स को मिली राहत

PhonePe, Paytm, Amazon Pay या ऐसे ही अन्य पेमेंट वॉलेट ऐप इस्तेमाल करने वाले कई यूज़र्स की परेशानी भारतीय रिजर्व बैंक ने करीब 6 महीने के लिए टाल दी है। Reserve Bank of India (RBI) ने इन ऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के केवाईसी पूरे करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 29 फरवरी 2020 तक कर दी है। अब जिन यूज़र्स का फोनपे, पेटीएम या अमेज़न पे ऐप पर KYC Update पूरा नहीं हुआ है। वे भी बिना किसी रोक-टोक अगले साल फरवरी के आखिर तक डिजिटल वॉलेट को इस्तेमाल कर पाएंगे।

पहले आरबीआई ने इन डिजिटल प्लेटफॉर्म को 31 अगस्त तक अपने सारे यूज़र्स का केवाईसी (Know Your Customer) पूरा करने को कहा था। लेकिन 30 अगस्त को आरबीआई ने इस डेडलाइन की तारीख 6 महीने बढ़ाने का फैसला किया। साथ में यह चेतावनी भी दी कि डेडलाइन अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

आरबीआई ने सभी पीपीआई जारीकर्ता या मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म से कहा, "यह सलाह दी जाती है कि केवाईसी अनुपालन पीपीआई के लिए न्यूनतम विवरण पीपीआई (प्री-पेड भुगतान उपकरण) के रूपांतरण की समयसीमा 18 महीने से बढ़ाकर 24 महीने कर दी गई है। यह भी ध्यान दिलाया जा रहा है कि इस उद्देश्य के लिए कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।"

KYC Update के नियमों का पालन करने का मतलब है कि मोबाइल वॉलेट प्रोवाइडर्स को अपने ग्राहकों के पास जाकर वैरिफिकेशन करना होगा। पहले आंशिक वैरिफिकेशन होता था जिसे स्मार्टफोन के ज़रिए पूरा कर लिया जाता था।
Advertisement

वहीं, उद्योग निकाय पेमेंट कौंसिल ऑफ इंडिया ने उम्मीद जताई है कि सरकार कोई तरीका निकालेगी, जिससे मोबाइल यूजर्स को फेस-टू-फेस वेरिफिकेशन नहीं करना पड़े।
Advertisement

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PhonePe, Paytm, Amazon Pay, RBI

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.