Twitter से निकाले गए एंप्लॉयीज को भारतीय कंपनी Koo देगी नौकरी!

Koo : कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने कहा है कि वह उन ट्विटर कर्मचारियों को लेने के लिए तैयार हैं जिन्हें या तो हटा दिया गया है या जिन्‍होंने मस्‍क के फरमानों के चलते ट्विटर को गुडबाय कहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने किया ट्वीट
  • कहा, कुछ पूर्व ट्विटर कर्मचारियों को काम पर रखेंगे
  • देसी माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म के रूप में पॉपुलर है कू

Koo : कू ने देसी माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महज 3 साल पहले लॉन्‍च हुए इस प्‍लेटफॉर्म ने हाल में बताया था कि उसने 5 करोड़ डाउनलोड को पार कर लिया है।

एलन मस्‍क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) खरीदने के बाद वहां बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों को नौकरी (Twitter Layoffs) से निकाला गया है। मस्‍क के आने से ट्विटर में जो ‘तूफान' आया, उसकी चपेट में कंपनी के भारतीय कर्मचारी भी आए। अब ऐसा लगता है कि इसकी भरपाई  भारतीय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू (Koo) करने वाला है। कंपनी ने पूर्व-ट्विटर कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका (Mayank Bidawatka) ने इसके संकेत दिए हैं। उन्‍होंने अपने ट्वीट में पूर्व-ट्विटर कर्मचारियों को काम पर रखने के इरादे जाहिर किए हैं। 

कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने कहा है कि वह उन ट्विटर कर्मचारियों को लेने के लिए तैयार हैं जिन्हें या तो हटा दिया गया है या जिन्‍होंने मस्‍क के फरमानों के चलते ट्विटर को गुडबाय कहा है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, #RIPTwitter। हम कुछ ट्विटर पूर्व कर्मचारियों को काम पर रखेंगे क्योंकि हम विस्तार करते रहेंगे और अपने बड़े अगले दौर की तरफ जाएंगे। उन्‍होंने पूर्व ट्विटर कर्मचारियों के लिए लिखा कि वो वहां काम करना डिजर्व करते हैं, जहां उनकी प्रतिभा को महत्व दिया जाता है। 
 

कू ने देसी माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महज 3 साल पहले लॉन्‍च हुए इस प्‍लेटफॉर्म ने हाल में बताया था कि उसने 5 करोड़ डाउनलोड को पार कर लिया है। देश में जब कोविड महामारी अपने चरम पर थी, तब कू ने शुरुआत की थी। क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर बहुत जल्‍द यह प्‍लेटफॉर्म लोकप्र‍िय हो गया है। केंद्र सरकार और उसके मंत्रियों ने भी बड़ी संख्‍या में इस प्‍लेटफॉर्म को जॉइन किया है। 
Advertisement

बात करें ट्विटर की, तो एलन मस्‍क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी में धड़ाधड़ छंटनी की गई। टॉप लेवल से लेकर एक आम कर्मचारी पर तक छंटनी की गाज गिरी। भारत में भी बड़े पैमाने पर ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ी है। करीब 3700 लोगों को ई-मेल भेजकर यह बताया गया कि उन्‍हें निकाला गया है। हाल में ट्विटर के स्टाफ को मस्क ने एक मैसेज दिया। उन्होंने वर्कर्स से यह बताने को कहा कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.