स्मार्टफोन की मदद से ऐसे रखें खुद को फिट

आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही कुछ भरोसेमंद ऐप की, जो आपको फिटनेस की ट्रेनिंग और सलाह तो देते ही हैं, साथ ही आपने दिनभर सेहत को लेकर कितनी सावधानी बरती?

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2018 18:33 IST
ख़ास बातें
  • फिटनेस ऐप आपको हेल्दी दिनचर्या अपनाने में हो सकते हैं मददगार
  • एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र कर सकते हैं इन ऐप का इस्तेमाल
  • आपकी गतिविधियों पर नज़र रखते हैं ऐप, देते हैं सेहतमंद खाने की सलाह

ये फिटनेस ऐप हैं बड़े काम के

आज के इस भागदौड़ भरे दौर में 'फिटनेस' की तरफ लोगों का ध्यान कम हो गया है। दिनचर्या ऐसी हो गई है कि सेहत के लिए हमें समय ही नहीं मिलता। कई बार हम कहे-सुने 'फिटनेस' गुर अपनाने लगते हैं, जिनसे आगे चलकर हमें नुकसान होता है। ऐसे में सेहत को सही दिशा देने के लिए ज़रूरी है सही सलाह और व्यायाम से लेकर खान-पान तक की सही खुराक। 'स्मार्ट' हो चुके ज़माने में अगर आप फिटनेस ट्रेनर को अफोर्ड नहीं कर सकते तो टेक्नॉलजी का सहारा लेकर गलत खानपान व गलत व्यायाम से ज़रूर बच सकते हैं।

आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही कुछ भरोसेमंद ऐप की, जो आपको फिटनेस की ट्रेनिंग और सलाह तो देते ही हैं, साथ ही आपने दिनभर सेहत को लेकर कितनी सावधानी बरती? कितनी दौड़ लगाई? कितना चले? इसे लेकर भी अपडेट करते हैं। इन ऐप को हम रेटिंग और लोगों द्वारा दिए गए रिव्यूज़ के आधार पर आपको सुझा रहे हैं:  
Advertisement
 

Strava: Track Running, Cycling & Swimming With GPS

जैसा कि नाम से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, स्ट्रावा ऐप की दद से रनिंग, साइक्लिंग और स्विमिंग को ट्रैक कर सकते हैं। यह ऐप पूरी तरह मुफ्त है। फीचर की बात करें तो इसमें जीपीएस डिस्टेंस ट्रैकर और मील काउंटर है। दौड़, तैराकी और राइड को आप इसके ज़रिए ट्रैक कर सकते हैं। इसमें आपको चैलेंज पूरे करने का मौका मिलता है। रनिंग और साइकलिंग के अलावा जिम वर्कआउट, इनडोर साइक्लिंग, योग आदि की रिपोर्ट ऐप के ज़रिए ले सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर पर चेतावनी दी गई है कि स्ट्रावा ऐसी जगह पर सटीक परिणाम नहीं देगा, जहां जीपीएस ढंग से काम नहीं करता। यह ऐप एंड्रॉयड व आईओएस, दोनों डिवाइस में काम करेगा।
 

Endomondo - Running & Walking

एनडोमोन्डो  ऐप के ज़रिए रनिंग और दिनभर की सैर को लेकर रिपोर्ट ली जा सकती है। गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर, दोनों पर ही एनडोमोन्डो इस्तेमाल किया जा सकता है। मुफ्त में मिल रहे इस ऐप के ज़रिए आप रनिंग, वॉकिंग, साइक्लिंग और अन्य बहुत सी ऐक्टिविटीज़ को ट्रैक कर सकते हैं। यहां आप ऑडियो फीडबैक भी ले सकते हैं। हार्ट रेट की जानकारी भी यह ऐप देने में सक्षम है। इसे वियरेबल (फिटनेस बैंड आदि) से कनेक्ट किया जा सकता है। इस ऐप का प्रीमियम वर्ज़न इस्तेमाल कर आप अन्य फीचर भी पा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर यह ऐप साढ़े 4 रेटिंग रखता है।
 

Runtastic Running & Fitness Tracker

बेहतर रेटिंग वाला यह ऐप ऐप्पल और एंड्रॉयड, दोनों यूज़र के लिए उपलब्ध है। यह ऐप दरअसल निजी फिटनेस ट्रैकर की तरह काम करता है। यहां आप वॉयस कोच की सेवा लेकर ऑडियो फीडबैक जान सकते हैं। वर्कआउट के दौरान यह ऐप आपको संगीत भी चुनकर देता है। आप अपना लक्ष्य तय कर सकते हैं, बाद में अपनी सफलता को ऐप के माध्यम से दूसरों से भी साझा कर सकते हैं। सेहत को लेकर अन्य ज़रूरी जानकारियां हासिल करने के लिए आप इस ऐप की साइट RUNTASTIC.COM पर भी जा सकते हैं। दौड़, ट्रैकिंग, फिटनेस और वॉकिंग को एक साथ इस ऐप की मदद से ट्रैक किया जा सकता है।
Advertisement
 

Nike Training Club - Workouts & Fitness Plans

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बेहतरीन रेटिंग। गूगल प्ले पर साढ़े चार+ और ऐप्पल स्टोर पर पूरे 5 स्टार के साथ यह ऐप बेहद लोकप्रिय है। आप कहीं भी वर्कआउट कर सकते हैं, यह आपको पूरी रिपोर्ट देने में सक्षम है। यहां आपको ट्रेनिंग प्लान सुझाए जाते हैं, जिनकी मदद से आप सेहत को सुधारने की ओर बढ़ सकते हैं। यह ऐप आपकी सभी गतिविधियों का लेखा-जोखा रखता है। यह गूगल फिट के साथ भी तालमेल बैठा सकता है। अपनी रोज़ की दौड़ और अन्य व्यायामों को आप इसके ज़रिए आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
 

HealthifyMe Weight Loss Coach, Calorie Counter

हेल्दीफाईमी ऐप, फिटनेस ऐप की दुनिया में एक जाना-माना ऐप है। यहां आप फिटनेस का लक्ष्य तय कर सकते हैं, कैलरी काउंट कर सकते हैं, व्यक्तिगत कोचिंग हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य डिवाइस व ऐप के साथ तालमेल बिठाकर स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ा सकते हैं।
यह ऐप आपसे लोकेशन की अनुमित लेता है। साथ ही एसएमएस, स्टोरेज, ऑडियो आदि के लिए भी रिक्वेस्ट करता है, जिसे आपको ऐलाउ करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: fitness app, apps, fitness guru, fitness tips, fitness tracking
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.