Elon Musk को Kangana Ranaut की सलाह, भारत में आधार कार्ड रखने वालों को मिले ब्लू टिक

पिछले वर्ष कंगना का ट्विटर एकाउंट इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूल्स को कई बार तोड़ने की वजह से स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 17:10 IST
ख़ास बातें
  • कंगना ने वेरिफाइड ट्विटर एकाउंट्स के लिए 8 डॉलर की फीस को सही करार दिया
  • तीखे बयानों के कारण कंगना कई बार विवादों का सामना कर चुकी हैं
  • ट्विटर का कंट्रोल लेने के बाद मस्क कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं

कंगना ने कहा कि चुनिंदा लोगों को ब्लू टिक मिलना गलत है

विवादों में घिरी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने Twitter के नए मालिक Elon Musk को अपना समर्थन दिया है। इसके साथ ही कंगना के पास इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर वेरिफाइड ब्लू टिक के लिए एक दिलचस्प सलाह भी है। उन्होंने कहा कि भारत में आधार कार्ड रखने वाले प्रत्येक ट्विटर यूजर को वेरिफाइड ब्लू टिक मिलना चाहिए। 

कंगना ने ट्विटर को बौद्धिक और विचारधारा के नजरिए से एक बेहतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बताया। उन्होंने वेरिफाइड ट्विटर एकाउंट्स के लिए लगभग 8 डॉलर प्रति माह का चार्ज लेने के मस्क के फैसले को भी सही ठहराया। कंगना ने इंस्टाग्राम पर कहा, "मुझे चुनिंदा लोगों के लिए वेरिफिकेशन का आइडिया कभी समझ नहीं आया। यह इस तरह है कि जैसे अन्य लोगों की कोई वास्तविक मौजूदगी नहीं है। मुझे वेरिफाइड किया जाएगा लेकिन अगर मेरे पिता एक ब्लू टिक चाहते हैं तो तीन से चार जोकर उनकी पहचान को खारिज कर देंगे, जैसे कि वह कोई गैर कानूनी व्यक्ति हैं। आधार कार्ड रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वेरिफाइड का निशान मिलना चाहिए।"
Advertisement

पिछले वर्ष कंगना का ट्विटर एकाउंट इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूल्स को कई बार तोड़ने की वजह से स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था। कंगना के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की जीत से राज्य में हिंसा होने का दावा करने के बाद ट्विटर की ओर से यह रोक लगाई गई थी। 

ट्विटर यूजर्स  को ब्लू टिक के लिए को अमेरिका में 7.99 डॉलर प्रति माह का भुगतान करना होगा। मस्क ने संकेत दिया है कि अन्य देशों में लोगों की परेचिंग पावर के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा। वेरिफिकेशन के साथ नया ट्विटर ब्लू शुरुआत में अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगा। ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को ब्लू टिक के अलावा पहले की तुलना में आधे विज्ञापन दिखेंगे। सब्सक्राइबर्स लंबे वीडियो भी पोस्ट कर सकेंगे और उनका कंटेंट सर्च के रिजल्ट्स के साथ ही रिप्लाई थ्रेड्स और मेंशन लिस्ट्स में ऊंचे रैंक पर होगा। ट्विटर का कंट्रोल लेने के तुरंत बाद मस्क ने कंपनी के CEO, पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड विजया गड्डे को कंपनी से बाहर कर दिया था। ट्विटर के लिए एक बड़ी समस्या मॉनेटाइजिंग की रही है। मस्क इसका समाधान करना चाहते हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.