इन 8 Android ऐप्स की वजह से फिर मंडराया Joker वायरस का खतरा, अगर बचना है तो तुरंत करें अनइंस्टॉल

पुलिस ने यूज़र्स को चेतावनी दी है कि वे इन 8 ऐप्स को अपने मोबाइल फोन से जल्द से जल्द हटा दें।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Joker Virus को सबसे पहले 2017 में डिटेक्ट किया गया था
  • Google Play पर 8 ऐप्स में था जोकर वायरस
  • Auxiliary Message, Free CamScanner और Super Message ऐप भी शामिल

Auxiliary Message और Free CamScanner ऐप में भी जोकर वायरस मौजूद है


बेल्जियाई पुलिस ने Android यूजर्स को एक बार फिर सावाधान किया है। पुलिस ने ‘जोकर' वायरस की वापसी की चेतावनी दी है और एंड्रॉयड यूज़र्स को 8 ऐप्स से बचने की सलाह भी दी है। बता दें, Joker Virus गूगल प्ले स्टोर (Google Play store) के अंदर खुद को ऐप्स की आड़ में छिपा लेता है और एक बार जब यूज़र इसे अपने फोन में इस्टॉल करता है, तो यह ऐप के जरिए डिवाइस को संक्रमित कर देता है। यह वायरस कथित तौर पर बिना आपकी भनक के पेमेंट सर्विस तक पहुंच प्राप्त कर सकता है।  

बेल्जियाई पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर एक स्टेटमेंट जारी किया है और बताया है कि जोकर वायरस Google Play Store पर 8 ऐप्स में मिला है। ये वही 8 ऐप्स हैं, जिन्हें सिक्योरिटी लैब्स Quick Heal के रिसर्चर्स ने इसी साल जून में डिटेक्ट किया था। गूगल से शिकायत करने वर सर्च दिग्गज ने इन्हें गूगल प्ले से हटा भी दिया था। हालांकि, यदि ये ऐप्स किसी डिवाइस में अभी भी इस्टॉल है, तो इसे तुरंत हटाने की आवश्यक्ता है। 

पुलिस ने यूज़र्स को चेतावनी दी है कि वे इन 8 ऐप्स को अपने मोबाइल फोन से जल्द से जल्द हटा दें। इनमें Auxiliary Message, Element Scanner, Fast Maic SMS, Free CamScanner, Go Messages, Super Message, Super SMS और Travel Wallpapers ऐप शामिल हैं। इन ऐप को अभी भी चलाने वाले यूज़र्स 'जोकर' वायरस का शिकार बन सकते हैं।
Advertisement

'Joker' वायरस सबसे पहले 2017 में सामने आया था। क्विक हिल के मुताबिक, जोकर वायरस डेटा, एसएमएस, कॉन्टेक्ट, डिवाइस इनफॉर्मेशन के साथ-साथ ओटीपी जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियों को हथियाता है। यह वायरस पेमेंट सर्विस तक पहुंच प्राप्त कर सकता है और यूज़र्स के बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाल सकता है। यदि ऊपर बताई 8 ऐप्स में से आपके मोबाइल में भी कोई ऐप है, तो हम आपको उसे तुरंत हटाने की सलाह देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.