4.3 लाख के iPhone 17, 68 हजार की टिप! Instamart पर 2025 में क्या-क्या हुआ? यहां जानें

Instamart की 2025 रिपोर्ट में सामने आए शॉपिंग ट्रेंड्स, जहां यूजर्स ने iPhone से लेकर गोल्ड तक खरीदा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025 11:44 IST
ख़ास बातें
  • 2025 में Instamart पर सबसे बड़ी ऑर्डर 4.3 लाख की रही
  • साल का टॉप स्पेंडर Instamart पर 22 लाख से ज्यादा खर्च
  • बेंगलुरु से आई साल की सबसे छोटी 10 रुपये की ऑर्डर

एक यूजर ने डिलीवरी पार्टनर्स को पूरे साल में 68,600 रुपये टिप दिए

Photo Credit: Instamart

Swiggy के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने 2025 में भारत में लोगों की शॉपिंग आदतों को लेकर दिलचस्प आंकड़े शेयर किए हैं। कंपनी की सालाना रिपोर्ट How India Instamarted 2025 के मुताबिक, इंस्टेंट डिलीवरी अब सिर्फ दूध-ब्रेड तक सीमित नहीं रही, बल्कि महंगे गैजेट्स, गोल्ड और यहां तक कि बेहद छोटी जरूरतों तक पहुंच चुकी है। 2025 में Instamart पर खर्च के मामले में यूजर्स ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो रोजमर्रा की सुविधा और लग्जरी खरीदारी के बीच का फर्क धुंधला करते नजर आते हैं।

कंपनी के मुताबिक, साल का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर हैदराबाद से आया, जहां एक यूजर ने एक ही बार में 4.3 लाख रुपये के iPhone 17 खरीद लिए। यही नहीं, पूरे साल का टॉप स्पेंडर 22 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है, जिसमें 22 iPhone 17, 24 कैरेट गोल्ड कॉइन्स, एयर फ्रायर और रोजमर्रा का राशन तक शामिल रहा। नोएडा में भी टेक-लवर्स पीछे नहीं रहे और एक यूजर ने Bluetooth स्पीकर्स, SSDs और रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर पर 2.69 लाख रुपये एक ही ऑर्डर में खर्च कर दिए।

Advertisement

फेस्टिव सीजन में बेंगलुरु ने अलग ही ट्रेंड दिखाया। दिवाली के दौरान यहां एक यूजर ने 1 किलो की सिल्वर ब्रिक Instamart से ऑर्डर की, जिसकी कीमत करीब 1.97 लाख रुपये थी। इसी शहर से एक और हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया, जहां एक अकाउंट ने पूरे साल में सिर्फ नूडल्स पर 4.36 लाख रुपये खर्च कर डाले। मुंबई के यूजर्स कैफीन पर चलते दिखे, जहां एक अकाउंट ने Red Bull Sugar Free पर 16.3 लाख रुपये खर्च किए।

खर्च के मामले में हैदराबाद ने फूलों के साथ भी एंट्री ली। यहां एक यूजर ने गुलाबों पर 31 हजार रुपये से ज्यादा खर्च किए, जबकि चेन्नई में एक पेट ओनर ने पेट सप्लाइज पर 2.41 लाख रुपये खर्च कर दिए। फिटनेस ट्रेंड NCR में दिखा, जहां नोएडा के एक जिम-एंथूजियास्ट ने 1,343 प्रोटीन प्रोडक्ट्स ऑर्डर करते हुए करीब 2.8 लाख रुपये खर्च किए। गोल्ड शॉपिंग में मुंबई आगे रहा, जहां अकेले 2025 में Instamart के जरिए 15.16 लाख रुपये का सोना खरीदा गया।

हर कहानी बड़ी रकम की नहीं थी। बेंगलुरु से ही साल की सबसे छोटी ऑर्डर सामने आई, जहां एक यूजर ने सिर्फ 10 रुपये का प्रिंटआउट मंगाया। वहीं चेन्नई में एक अकाउंट ने पूरे साल में 228 बार कंडोम ऑर्डर किए, जिनकी कुल कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा रही। टिपिंग के मामले में भी बेंगलुरु आगे रहा, जहां एक यूजर ने डिलीवरी पार्टनर्स को 68,600 रुपये टिप दिए। चेन्नई दूसरे नंबर पर रहा, जहां टिप्स का आंकड़ा 59,500 रुपये पार कर गया।

Advertisement

Instamart के ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि 2025 में क्विक-कॉमर्स भारत में सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि हाई-वैल्यू शॉपिंग और अजीब-गरीब खरीदारी की आदतों का भी बड़ा हिस्सा बन चुका है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.