बड़ी स्क्रीन पर Reels स्क्रोल करने के लिए तैयार हो जाओ, आ रहा है Instagram TV ऐप!

Meta का Instagram अब स्मार्ट टीवी पर आने की तैयारी में है। iPad ऐप के बाद कंपनी अब टीवी ऐप को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Instagram अब टीवी के लिए ऐप डेवलप कर रहा है, Adam Mosseri ने दी जानकारी
  • प्लेटफॉर्म Reels और शॉर्ट वीडियोज़ को टीवी स्क्रीन पर लाने की तैयारी में
  • AI-बेस्ड Reels ट्रांसलेशन फीचर भी हुआ लाइव, Hindi में भी उपलब्ध

आने वाला Instagram TV ऐप केवल इंस्टाग्राम कंटेंट के लिए ही डिजाइन किया जाएगा

Photo Credit: Instagram

Instagram अपने ऐप एक्सपीरियंस को एक नए डाइमेंशन में ले जाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में iPad के लिए ऐप लॉन्च करने के बाद अब Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Smart TV के लिए भी ऐप पर काम कर रहा है। इसका मकसद Instagram को सिर्फ फोन तक नहीं, बल्कि बड़े स्क्रीन पर भी लाना है। यदि यह हालिया मीडिया रिपोर्ट सच साबित होती है, तो भविष्य में यूजर्स इंस्टाग्राम Reels को अपने स्मार्ट टीवी में भी स्क्रोल करते नजर आएंगे।

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Instagram के हेड Adam Mosseri ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी टीवी ऐप के आइडिया पर “एक्सप्लोर” कर रही है। Mosseri के अनुसार, आजकल ज्यादातर यूजर्स कंटेंट देखने के लिए टीवी का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए Instagram को उन सभी डिवाइसेज पर “कम्पेलिंग” तरीके से मौजूद रहना चाहिए जहां लोग मीडिया कंज्यूम करते हैं।

Mosseri ने यह भी साफ किया कि Instagram फिलहाल किसी स्पोर्ट्स या हॉलीवुड स्ट्रीमिंग डील में नहीं जा रहा। यानी आने वाला टीवी ऐप केवल Instagram कंटेंट, जैसे Reels, Photos और Short Videos के लिए ही डिजाइन किया जाएगा।

Instagram, जो कभी फोटो शेयरिंग ऐप था, अब पूरी तरह वीडियो-फर्स्ट प्लेटफॉर्म बन चुका है। 2020 में Reels लॉन्च होने के बाद से ही कंपनी लगातार इसे प्रमोट कर रही है। अब तो नया iPad ऐप भी Reels फीड से ही ओपन होता है और नेविगेशन बार पर भी Reels टैब को सबसे ज्यादा जगह दी गई है।

Meta का यह कदम YouTube जैसे वीडियो प्लेटफॉर्म्स से टक्कर लेने की दिशा में देखा जा रहा है। टीवी ऐप के जरिए Instagram को नए व्यूअर्स मिल सकते हैं, खासकर उन लोगों से जो लंबे फॉर्मैट या शॉर्ट वीडियो टीवी पर देखना पसंद करते हैं।

Advertisement

Meta ने हाल ही में Instagram और Facebook पर Reels के लिए एक नया AI बेस्ड फीचर भी रोलआउट करना शुरू किया है, जो अपने आप वीडियो को ट्रांसलेट, डब और लिप-सिंक करता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब किसी भी भाषा में बने Reels को अपनी पसंद की भाषा में देख पाएंगे। अगस्त में इसका डेमो दिखाया गया था और अब यह English, Spanish, Hindi और Portuguese भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इससे क्रिएटर्स को अपने कंटेंट का एक्सेस ग्लोबल ऑडियंस तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Meta का यह नया फीचर फिलहाल Reels के मौजूदा इंटरफेस में ही इंटीग्रेट किया गया है और इसे यूज करने के लिए किसी एक्स्ट्रा ऐप या टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक यह सर्विस पूरी तरह फ्री है और आने वाले समय में और भी भाषाओं को इसमें जोड़ा जाएगा।

क्या Instagram टीवी के लिए ऐप बना रहा है?

हां, Instagram हेड Adam Mosseri ने पुष्टि की है कि कंपनी स्मार्ट टीवी के लिए एक ऐप डेवलप कर रही है।

Advertisement

Instagram TV ऐप में क्या देखने को मिलेगा?

टीवी ऐप पर Instagram का कंटेंट, जैसे Reels, Photos और Videos बड़े स्क्रीन पर एक्सेस किया जा सकेगा।

क्या Instagram टीवी ऐप में मूवीज़ या स्पोर्ट्स भी आएंगे?

नहीं, Adam Mosseri के मुताबिक Instagram फिलहाल किसी स्पोर्ट्स या फिल्म स्ट्रीमिंग डील की योजना नहीं बना रहा।

Instagram TV ऐप कब लॉन्च होगा?

फिलहाल कोई तय तारीख नहीं है, कंपनी इसे “एक्सप्लोरिंग स्टेज” में रख रही है।

Advertisement

क्या Instagram टीवी ऐप में Reels सपोर्ट होगा?

हां, Instagram का फोकस Reels पर ही रहेगा। टीवी ऐप में Reels को प्राथमिक रूप से दिखाया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.