Instagram Reels अब TV पर, लॉन्च हुआ नया ऐप

Instagram ने Reels देखने के लिए TV ऐप लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स बड़े स्क्रीन पर Reels देख सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Instagram ने Reels देखने के लिए TV ऐप लॉन्च किया
  • TV ऐप में चैनल-वाइज और पर्सनलाइज्ड Reels दिखेंगे
  • फिलहाल Amazon Fire TV पर टेस्टिंग फेज में उपलब्ध

Photo Credit: Instagram

Instagram ने Reels देखने के एक्सपीरियंस को एक नया ट्विस्ट दे दिया है। अब तक मोबाइल पर स्क्रॉल होने वाले Reels जल्द ही टीवी स्क्रीन पर भी दिख सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाली कंपनी ने Reels-फोकस्ड Instagram TV ऐप लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिससे यूजर्स बड़े स्क्रीन पर Reels देख पाएंगे। पिछले कुछ महीनों से Instagram के TV ऐप को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और अब कंपनी ने इसे ऑफिशियली पेश कर दिया है। इस नए ऐप के जरिए यूजर्स घर पर बैठकर Reels को एक साथ देखने का एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

Instagram TV ऐप को खास तौर पर शेयर्ड व्यूइंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Instagram का कहना है कि यूजर्स की तरफ से लगातार यह फीडबैक मिल रहा था कि Reels को दोस्तों या परिवार के साथ मिलकर देखना ज्यादा मजेदार होता है। इसी वजह से TV के लिए अलग ऐप लाया गया है, ताकि बड़े स्क्रीन पर कंटेंट देखने का अनुभव ज्यादा सोशल और एंगेजिंग बन सके।

Advertisement

TV ऐप का इंटरफेस मोबाइल ऐप से थोड़ा अलग रखा गया है। लॉग-इन करने के बाद Reels को अलग-अलग चैनल्स में दिखाया जाएगा, जो यूजर की रुचि के हिसाब से होंगे। इनमें नया म्यूजिक, स्पोर्ट्स हाइलाइट्स, ट्रैवल और ट्रेंडिंग मोमेंट्स जैसे सेक्शन शामिल हैं। Instagram का दावा है कि इस फॉर्मेट से यूजर्स को पसंदीदा कंटेंट ढूंढने और नए ट्रेंड्स एक्सप्लोर करने में आसानी होगी।

होम स्क्रीन पर हॉरिजॉन्टल लेआउट में वीडियो थंबनेल्स दिखाई देंगे। किसी भी थंबनेल पर क्लिक करने पर पूरा पोर्ट्रेट वीडियो खुलेगा, जिसके दोनों तरफ कैप्शन और एंगेजमेंट से जुड़ी जानकारी दिखेगी। मोबाइल की तरह ही यहां भी अगला Reel देखने के लिए स्वाइप-अप का ऑप्शन मिलेगा, ताकि यूजर्स को ज्यादा अलग अनुभव न लगे और नेविगेशन आसान रहे।

Instagram TV ऐप में एक साथ पांच अलग-अलग अकाउंट जोड़े जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे घर के अलग-अलग लोग अपने-अपने अकाउंट के हिसाब से पर्सनलाइज्ड कंटेंट देख सकेंगे। यूजर्स चाहें तो टीवी के लिए अलग अकाउंट भी बना सकते हैं। इसके अलावा, ऐप में सर्च का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे क्रिएटर्स को ढूंढा जा सकेगा या प्रोफाइल्स ब्राउज की जा सकेंगी।

Advertisement

फिलहाल यह ऐप टेस्टिंग फेज में है और अमेरिका में Amazon Fire TV डिवाइसेज के लिए पायलट प्रोग्राम के तौर पर उपलब्ध कराया गया है। Instagram का कहना है कि शुरुआती फीडबैक के आधार पर इसे आगे और डिवाइसेज व रीजन में रोलआउट किया जाएगा। कंपनी TV ऐप के लिए नए फीचर्स पर भी काम कर रही है, जिनमें फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल करना और दोस्तों के साथ शेयर किए गए फीड्स जैसे ऑप्शन्स शामिल हो सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.