Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?

Instagram Features नाम के नए फॉर्मेट की टेस्टिंग कर रहा है। इसके जरिए चुनिंदा क्रिएटर्स 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। यूजर्स छोटे Reels क्लिप से सीधे पूरा वीडियो भी देख पाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2026 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Instagram Features में 90 मिनट तक के वीडियो पोस्ट करने की टेस्टिंग
  • छोटे Reels क्लिप से सीधे पूरा वीडियो देखने का ऑप्शन मिलेगा
  • Instagram की VP of Product Tessa Lyons ने नए फॉर्मेट की जानकारी दी

Instagram के नए Features फॉर्मेट में चुनिंदा क्रिएटर्स 90 मिनट तक के लंबे वीडियो पोस्ट कर सकेंगे

Photo Credit: Unsplash

Instagram पर यूजर्स जल्द ही लंबे वीडियो भी देख सकेंगे। कंपनी Features नाम के नए वीडियो फॉर्मेट की टेस्टिंग कर रही है। नए Features फॉर्मेट के जरिए चुनिंदा क्रिएटर्स 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स किसी छोटे Reel क्लिप से सीधे उसका पूरा वीडियो देख पाएंगे। इससे पॉडकास्ट, इंटरव्यू और कॉमेडी जैसे लंबे कंटेंट को Instagram पर देखना आसान हो सकता है। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है और सभी यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता की तारीख सामने नहीं आई है। 

Instagram की VP of Product Tessa Lyons ने Instagram के हेड Adam Mosseri के साथ एक अनाउंसमेंट वीडियो में इस नए वीडियो फॉर्मेट के बारे में जानकारी दी। The Hollywood Reporter की रिपोर्ट के मुताबिक, Instagram इस Features फॉर्मेट की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके जरिए चुनिंदा क्रिएटर्स 90 मिनट तक के horizontal वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। यह फॉर्मेट खास तौर पर पॉडकास्ट, इंटरव्यू और कॉमेडी जैसे लंबे कंटेंट के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे क्रिएटर्स छोटे Reels क्लिप के जरिए दर्शकों को पूरे वीडियो तक पहुंचा सकेंगे। यूजर्स को पूरा वीडियो देखने के लिए Instagram से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। लंबे वीडियो को Explore सेक्शन और ऐप के दूसरे हिस्सों में भी रिकमेंड किया जा सकता है।

Instagram ने Features की टेस्टिंग पहले ब्राजील में की थी और अब इसे अमेरिका के चुनिंदा क्रिएटर्स तक बढ़ाया गया है। कंपनी की योजना आगे टेस्टिंग का दायरा बढ़ाने की है, लेकिन भारत समेत दूसरे देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

क्रिएटर्स को इस फॉर्मेट में स्पॉन्सर्ड कंटेंट शामिल करने की भी सुविधा मिलेगी। उन्हें वीडियो को सिर्फ Instagram पर पोस्ट करने की बाध्यता नहीं होगी, यानी वे वही कंटेंट दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर सकते हैं। हालांकि, Features वीडियो से कमाई करने के तरीके और विज्ञापन से होने वाली कमाई में क्रिएटर्स की हिस्सेदारी को लेकर कंपनी ने अभी पूरी जानकारी नहीं दी है।

Instagram लंबे वीडियो को बड़ी स्क्रीन तक पहुंचाने की दिशा में भी काम कर रहा है। कंपनी का Instagram for TV ऐप अमेरिका में Samsung TV, Amazon Fire TV और Google TV पर उपलब्ध है, जबकि Apple TV के लिए भी सपोर्ट आने वाला है। इसके अलावा Instagram Series नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें संबंधित Reels को एपिसोड के रूप में व्यवस्थित किया जा सकेगा। कंपनी ब्राजील और इंडोनेशिया में Live वीडियो की डिस्कवरी से जुड़े बदलाव भी टेस्ट कर रही है, ताकि यूजर्स को उन क्रिएटर्स की लाइव स्ट्रीम भी दिखें जिन्हें वे फॉलो नहीं करते।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  4. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  6. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  7. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  8. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  9. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.