Apple के App Store से गायब हुए Binance, Kraken जैसे पॉपुलर क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स, भारतीय कम्युनिटी में मचा हड़कंप!

App Store से इन विदेशी एक्सचेंज के रातोंरात गायब होने की घटना भारत सरकार द्वारा उनकी कानूनी अनुपालन स्थितियों पर अपडेट मांगने के लिए नोटिस जारी करने के लगभग एक हफ्ते बाद हुई है।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 22:28 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Apple के App Store से गायब हुए कई पॉपुलर क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स
  • Binance, Kraken, Mexc, Huobi और Gate.io शामिल
  • यह कदम उन रेगुलेरटी प्रयासों का एक हिस्सा प्रतीत होता है
Apple का App Store बुधवार, 10 जनवरी तक भारत में Binance और Kraken जैसे कई विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज नहीं दिखा रहा है। भारत के क्रिप्टो कम्युनिटी के कई सदस्यों ने X पर अपने Apple Store सर्च के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए, जिसमें ऐप स्टोर पर कोई परिणाम नहीं दिखा। ऐसा उस समय हुआ है जब भारत सरकार यह सुनिश्चित करने पर बड़ा ध्यान दे रही है कि देश में काम करने वाली सभी क्रिप्टो कंपनियां संबंधित अधिकारियों के साथ रजिस्टर्ड हों।

App Store से इन विदेशी एक्सचेंज के रातोंरात गायब होने की घटना भारत सरकार द्वारा उनकी कानूनी अनुपालन स्थितियों पर अपडेट मांगने के लिए नोटिस जारी करने के लगभग एक हफ्ते बाद हुई है। उस समय, भारतीय वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) ने सरकार से इन क्रिप्टो एक्सचेंजों पर तब तक प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था जब तक कि वे यह नहीं दिखाते कि वे अब तक लागू भारत के क्रिप्टो कानूनों के कितने अनुपालन में हैं।
Advertisement

भारत के क्रिप्टो कम्युनिटी के सदस्य भारत में ऐप्पल के इकोसिस्टम से इन ऐप्स के गायब होने के पीछे के कारणों और चेतावनियों पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं। Binance और Kraken के साथ-साथ, Mexc, Huobi और Gate.io भी सर्च करने पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
 
 
 

यह कदम उन रेगुलेरटी प्रयासों का एक हिस्सा प्रतीत होता है जो भारत क्रिप्टो क्षेत्र के संबंध में टैक्स चोरी से संबंधित चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से कर रहा है।
Advertisement

पिछले साल भारत द्वारा क्रिप्टो इनकम पर टैक्स लगाने के बाद, कई भारतीय व्यापारियों ने अपनी जमा राशि को ऑफशोर अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों में ट्रांसफर करने का फैसला किया। भारतीयों को सभी क्रिप्टो कमाई पर 30 प्रतिशत टैक्स और सभी क्रिप्टो लेनदेन पर 1 प्रतिशत टीडीएस देना होता है। जैसे ही 2022 में ये कानून लागू हुए, भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों ने ट्रेडिंग वॉल्यूम में गिरावट दर्ज की।
Advertisement

सरकार अब आपराधिक गतिविधियों के लिए क्रिप्टो के गलत इस्तेमाल के मार्जिन को कम करना चाहती है और चुपचाप देशी एक्सचेंजों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.