WhatsApp Chat Lock: अपनी प्राइवेट चैट को दूसरों से ऐसे छिपाएं, जानें लॉक या अनलॉक करने का तरीका

How to Use Lock WhatsApp Chat: WhastApp का कहना है कि यह उन लोगों के लिए बेहद काम का है, जिन्हें कभी-कभी अपना फोन अपने परिवार के लोगों या दोस्तों आदि को देना पड़ता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2023 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Chat Lock फीचर को यूज करने के लिए पहले ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें
  • इस फीचर के जरिए आप अपने किसी भी चैट को लॉक फोल्डर में छिपा सकते हैं
  • लॉक की गई सभी चैट्स एक खास Locked Chats फोल्डर में चले जाती हैं

WhatsApp Chat Lock: इस फीचर के जरिए आप अपने करीबी की चैट को दूसरे से छिपा सकते हैं

How to Use Lock WhatsApp Chat: व्हाट्सऐप पर लंबे समय से लोगों को किसी खास चैट को लॉक करने वाले किसी फीचर का इंतजार था। यूं तो WhatsApp पर एक पासवर्ड/फिंगरप्रिंट प्रोटेक्टिव लॉक फीचर पहले से मौजूद था, लेकिन यह फीचर पूरे WhatsApp ऐप को लॉक करने के काम आता था। अब, नए अपडेट के साथ यूजर्स अपने किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। एक बार लॉक किए जाने के बाद, वो चैट केवल फिंगरप्रिंट के जरिए खोला जा सकता है। इतना ही नहीं, चैट एक खास फोल्डर के अंदर चले जाता है, जिससे उसे बाहर मौजूद सभी चैट्स के बीच देखा ना जा सके। 

इसके अलावा, जिस चैट या ग्रुप चैट को लॉक किया गया है, उससे जब भी कोई मैसेज आएगा, तो ना वह प्रिव्‍यू में दिखेगा ना ही नोटिफ‍िकेशन से उसके बारे में कुछ पता चलेगा। सबकुछ आपके 'Locked Chats' फोल्‍डर में सेव होगा।

फीचर के बारे में WhastApp का कहना है कि यह उन लोगों के लिए बेहद काम का है, जिन्हें कभी-कभी अपना फोन अपने परिवार के लोगों या दोस्तों आदि को देना पड़ता है। फीचर का फायदा उस समय होगा, जब आपका फोन किसी दूसरे के हाथ में हो और तभी फोन पर आपका कोई प्राइवेट मैसेज आ जाए। 

चलिए अब बिना देरी किए आपको चैट को लॉक करने का तरीका बताते हैं। हालांकि ध्‍यान रहे कि आपका WhatsApp लेटेस्‍ट वर्जन पर होना चाहिए। अगर आपने लंबे समय से व्हाट्सऐप अपडेट नहीं किया है, तो एक बार अपने ऐप स्टोर पर अपडेट जांच लें।
 

How to lock WhatsApp chat?

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और उस व्यक्तिगत या ग्रुप चैट पर जाएं, जिसे आप लॉक करना चाहते हैं। 
  • चैट या ग्रुप की प्रोफाइल फोटो के पास नाम पर टैप करें।
  • अब नीचे स्क्रॉल करें, जहां आपको 'Chat Lock' ऑप्‍शन नजर आएगा। इसपर टैप करें।
  • अब इस ऑप्शन को ऑन कर दें। ऐसे करने के बाद व्हाट्सऐप आपसे फिंगरप्रिंट वैरिफाई करने को कहेगा।
  • अब व्हाट्सऐप के होम पेज पर एक नया लॉक्‍ड चैट्स (Locked Chats) नाम का फोल्‍डर आ जाएगा। 
  • आपकी लॉक की गई सभी चैट्स इस फोल्डर में होगी और फोल्डर खोलने के लिए आपको फिंगरप्रिंट का यूज करना होगा।
 

How to unlock WhatsApp chat?

  • चैट अलॉक करने लिए Locked Chats फोल्डर पर जाएं और उस चैट को चुनें जिसे अनलॉक करना है।
  • अब पहले के समान चैट के नाम पर टैप करें और नीचे स्क्रॉल करके Chat Lock ऑप्शन को चुनें।
  • यहां आपको ऑन हुए ऑप्शन को वापस ऑफ करना है।
  • ऐसे करने से वो चैट लॉक्ड फोल्डर से बाहर आ जाएगी।

Advertisement
नोट:-
जिन पर्सनल नंबर या ग्रुप चैट्स को आप लॉक करेंगे, उनसे आने वाले कॉल्‍स लॉक नहीं होंगी। आपका WhatsApp दूसरी डिवाइसेज पर लिंक है मसलन- डेस्‍कटॉप पर, तो वहां चैट्स को लॉक नहीं किया जा सकेगा। जिस यूजर की चैट्स को आप लॉक करेंगे, उसे इसका पता नहीं चलेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  2. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  3. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  4. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.