बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स कैसे पहचानें? हर पैरेंट को पता होनी चाहिए ये ट्रिक्स

आजकल कई बच्चे App Hider और Vault जैसे ऐप्स इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में माता-पिता के लिए यह समझना जरूरी हो जाता है कि फोन में छिपे ऐप्स की पहचान कैसे की जाए और डिजिटल सुरक्षा व प्राइवेसी के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मई 2026 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Hidden Apps फोन की Settings और Battery Usage से पकड़े जा सकते हैं
  • Fake Calculator और Vault Apps पर खास ध्यान देने की जरूरत
  • डिजिटल पेरेंटिंग में भरोसा और बातचीत सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है

Photo Credit: Unsplash/ Franck

स्मार्टफोन आज बच्चों की पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और सोशल लाइफ का बड़ा हिस्सा बन चुका है। लेकिन इंटरनेट की दुनिया जितनी आसान दिखती है, उतनी ही जोखिम भरी भी हो सकती है। कई बार बच्चे मजाक, प्राइवेसी या "सीक्रेट स्पेस" बनाने के लिए ऐसे ऐप्स इस्तेमाल करने लगते हैं जो फोन में छिपे रहते हैं। इनमें App Hider, Vault या Fake Calculator जैसे ऐप्स शामिल हो सकते हैं। समस्या सिर्फ ऐप छिपाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि कई बार ऐसे ऐप्स बच्चों को असुरक्षित कंटेंट, साइबर बुलिंग या ऑनलाइन फ्रॉड जैसी चीजों के करीब भी ले जा सकते हैं।

हालांकि यहां सबसे जरूरी बात यह है कि डिजिटल पेरेंटिंग का मतलब बच्चों की जासूसी करना नहीं होना चाहिए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि माता-पिता को 'मेंटोर' की भूमिका निभानी चाहिए, न कि 'पुलिस' की। बच्चों की सुरक्षा और उनकी प्राइवेसी के बीच सही संतुलन बनाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में कुछ बेसिक टेक्निकल चीजें समझकर आप यह जरूर जान सकते हैं कि बच्चे के फोन में कुछ संदिग्ध तो नहीं चल रहा।

फोन की Settings में जाकर करें App Audit

कई बार ऐप होम स्क्रीन से गायब हो जाता है, लेकिन फोन से पूरी तरह नहीं हटता। ऐसे में फोन की App List काफी मदद कर सकती है।
Android यूजर्स:

  • Settings में जाएं
  • Apps या Manage Apps सेक्शन खोलें
  • पूरी ऐप लिस्ट ध्यान से देखें
  • बिना नाम, अजीब आइकन या डुप्लीकेट ऐप्स पर नजर रखें

iPhone यूजर्स:

Advertisement
  • Home Screen से सबसे दाईं ओर App Library खोलें
  • यहां Hidden या Removed ऐप्स भी दिखाई दे सकते हैं
  • Search Bar में ऐप का नाम डालकर भी चेक कर सकते हैं

Fake Calculator और Vault Apps की ऐसे करें पहचान

आजकल कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो ऊपर से Calculator, Gallery या Torch जैसे दिखते हैं, लेकिन असल में फोटो, वीडियो और दूसरे ऐप्स छिपाने के लिए इस्तेमाल होते हैं।
इन संकेतों पर ध्यान दें:

  • फोन में दो Calculator ऐप होना
  • किसी साधारण ऐप को खोलने पर Password मांगना
  • ऐप का आइकन और नाम सामान्य लगना, लेकिन खोलने पर उसका काम करने का तरीका या उसका कंटेंट अलग होना।

अगर किसी ऐप पर शक हो तो:

Advertisement
  • Play Store या App Store में उसका नाम सर्च करें
  • Reviews और Developer Name चेक करें
  • Permissions भी जरूर देखें

Battery Usage कई बार खोल देता है राज

कुछ Hidden Apps बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं। ऐसे में वे ज्यादा बैटरी खर्च कर सकते हैं।
चेक करने का तरीका:

  • Settings खोलें
  • Battery या Battery Usage सेक्शन में जाएं
  • देखें कौन सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहा है
  • अगर कोई ऐसा ऐप ज्यादा बैटरी ले रहा है जो सामने दिखाई नहीं देता, तो उसे ध्यान से चेक करना चाहिए।

Advertisement

बच्चों से बात करना सबसे ज्यादा जरूरी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों के फोन को चुपके से चेक करना हमेशा सही तरीका नहीं होता। अगर माता-पिता पहले से खुलकर बात करें, तो बच्चे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें:

  • बच्चे को बताएं कि सुरक्षा के लिए मॉनिटरिंग जरूरी है
  • हर चैट पढ़ने की कोशिश न करें
  • टीनेजर्स को थोड़ा डिजिटल स्पेस देना भी जरूरी है
  • डराने के बजाय समझाने की कोशिश करें

Official Parental Control Tools ज्यादा बेहतर ऑप्शन। WhatsApp, Instagram, Facebook, Snapchat जैसे सभी पॉपुलर ऐप्स माता-पिता के लिए कुछ एक्स्ट्रा कंट्रोल्स देते हैं। उनका यूज करना सीखें।

Advertisement

कुछ पॉपुलर टूल्स:

  • Google Family Link
  • Apple Screen Time
  • Microsoft Family Safety

इनकी मदद से:

  • Screen Time ट्रैक किया जा सकता है
  • Unsafe Apps ब्लॉक किए जा सकते हैं
  • App Permissions मॉनिटर की जा सकती हैं
  • तकनीक से ज्यादा जरूरी है भरोसा

डिजिटल सुरक्षा सिर्फ ऐप्स और सेटिंग्स तक सीमित नहीं है। बच्चों को साइबर सुरक्षा, फेक न्यूज, ऑनलाइन फ्रॉड और अजनबियों के खतरों के बारे में समझाना भी उतना ही जरूरी है। सबसे अहम बात यह है कि बच्चे को यह भरोसा होना चाहिए कि अगर ऑनलाइन उससे कोई गलती हो जाए, तो वह बिना डरे अपने माता-पिता से बात कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.